Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • पं. अमर नाथ मिश्र के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि – बैरिया विधायक
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

पं. अमर नाथ मिश्र के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि – बैरिया विधायक

अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा में स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ मिश्र की 91वीं जयंती की गोष्ठी रविवार को मनाई गई.
News Desk 9 July, 2017 1 minute read
DUBECHAPRA_PGCOLLEGE_2
मझौवा (बलिया)। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा में स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ मिश्र की 91वीं जयंती की गोष्ठी रविवार को मनाई गई. विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने स्व. पण्डित अमरनाथ मिश्र के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की. डॉ.गणेश पाठक ने आए अतिथियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिश्र जी के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कहा कि उन्होेंने चिकित्सा, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में काफी काम किया.
जयंती तो महापुरुषों की मनाई जाती है, जो व्यक्ति नंगे पांव चलकर एक बिंदु के सहारे शिखर तक पहुंचा उसे पंडित अमरनाथ मिश्र कहा जाता है. उक्त बातें महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर सुरेंद्र नाथ मिश्र ने गोष्ठी में कहीं. साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि अमरनाथ मिश्र प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. कहा कि उन्होंने आजीवन गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़ी. कहा ‘समंदर स्याह रातों के डूबो देता है, दुनिया को नहीं..सुबह की गोद में महफूज हो जर्रा निकलता है…
सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुधाकर तिवारी ने कहा कि मिश्र जी के बताए मार्गों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कहा कि उनके प्रयास से शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में काफी काम हुआ. जिसका लाभ आज भी लोग उठा रहे हैं. वक्ता जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने अन्य जनपदों में शिक्षा के लिए विद्यालय एवं चिकित्सा के लिए अस्पताल बनवाए. साथ ही जगह-जगह तीर्थस्थलों पर धर्मशालाआें का निर्माण कराया. इसी क्रम में डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि ऐसे महापुरुष का दर्शन बड़ा दुर्लभ तथा भाग्य से होता है.
शिवकुमार मिश्र ने कहा कि वे हम सभी लोगों के मार्ग दर्शक व अभिभावक थे. उनकी वजह से ही हम लोग आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं. कवि पुष्कर द्विवेदी ने अपनी कविता की पंक्ति शब्द मेरे सवालों के…. मैं पूछना चाहता हूं…. फुटपाथों पर कूड़े के ढेर में सो रहे मासूमों का कसूर क्या……

चूंकि मुख्य अतिथि बलिया सांसद भरत सिंह पड़ोस में स्थित पीएन इंटर क़ॉलेज दुबेछपरा के प्रांगण में आरओ प्लांट के उद्घाटन में व्यस्त थे, इसलिए अमरनाथ मिश्र की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम निर्धारित समय से घंटे भर विलम्ब से शुरू हो पाया.
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवेश राय ने किया. उन्होंने कहा कि ऐेसे लोग बिरले ही होते हैं. इस मौके पर बिमला मिश्रा, गौरी शंकर द्विवेदी, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. श्याम बिहारी श्रीवास्तव, डॉ. भगवान जी चौबे, डॉ. सुनील ओझा, कृपा शंकर पांडेय, रुपेश मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, नरेंद्र कुमार, शिवजी तिवारी, नरेंद्र तिवारी, अक्षय लाल ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह, रविन्द्र ठाकुर आदि रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभनारायण पांडेय ने किया. अंत में अमरनाथ मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गणेश पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया.
Tags: बैरिया भरत सिंह विधायक सांसद सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: गायघाट – रविवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 51.310 मीटर
Next: प्रकृति असंतुलन के चलते ही घट रही हैं अप्राकृतिक घटनाएं

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.