Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • कहीं फिर तबाही की वही दास्‍तां इस बार भी न लिख दे घाघरा
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कहीं फिर तबाही की वही दास्‍तां इस बार भी न लिख दे घाघरा

बैरिया तहसील क्षेत्र में ही बिहार की सीमा से सटे यूपी का एक पंचायत है इब्राहिमाबाद नौबरार. इसे लोग अठगांवा के नाम से भी जानते हैं. घाघरा कटान से तबाही की एक भयानक दास्‍तां को समेटे इस गांव की आबादी घाघरा के उफान पर आते ही सहम जाती है.
News Desk 7 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
JPN_GHAGHRA

घाघरा का पानी बढ़ते देख सभी को याद आ रहा तबाही का वह भयानक मंजर
जयप्रकाशनगर (बलिया) से लवकुश सिंह

बैरिया तहसील क्षेत्र में ही बिहार की सीमा से सटे यूपी का एक पंचायत है इब्राहिमाबाद नौबरार. इसे लोग अठगांवा के नाम से भी जानते हैं. घाघरा कटान से तबाही की एक भयानक दास्‍तां को समेटे इस गांव की आबादी घाघरा के उफान पर आते ही सहम जाती है. विभागीय लापरवाही के कारण ही इस गांव के किसान तो भूमिहीन हुए ही गए, गांव के लगभग 350 आलीशान मकानों सहित, गांव की लगभग अमिट निशानियां भी यादों में सिमट गई.

मुरलीछपरा विकासखंड के इस पंचायत की बची आबादी इस साल भी डरी हुई है कि कहीं वर्ष 2014 की ही तरह इस साल भी विभागीय उपेक्षा से घाघरा तबाही की वही दास्‍तां न लिख दे. वहीं बाढ़ खंड की ओर से इस बार यहां कुछ भी नहीं कराया गया. आज भी यहां लगभग 15 हजार की आबादी कटान के मुहाने पर है. वहीं बीएसटी बांध पर भी संकट के बादल दिख रहे हैं. यही विभागीय उपेक्षा यहां एक बार फिर आंदोलन की जमीन तैयार करने लगी है.

तब तबाही से बचने का नहीं बचा था कोई उपाय
यह बात वर्ष 2014 की ही है. इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत घाघरा कटान की भयंकर तबाही से जूझ रहा था. वर्ष 2014 में इस पंचायत की लगभग 18 हजार अबादी पूरी तरह बर्बाद हो चली थी. गांव से तीन किमी दूर बहने वाली घाघरा, 250 एकड़ उपजाऊ खेतों को निगलने के बाद गांव के आलीशान मकानों को तेज गति से अपने गर्भ से समाहित करते जा रही थी. तब मात्र 15 दिनों में लगभग 350 आलीशान मकान सभी के आंखों के सामने ही, घाघरा में समाहित हो गए. तब कुल नौ किमी का बीएसटी बांध शरणार्थियों से भर गया था. गांव के लोग सरकार और रहनुमाओं पर इस कदर खफा थे कि कोई भी प्रतिनिधि या अधिकारी इस गांव में जाने से भी कतराता था. इतनी तबाही के बाद भी इस गांव की बची आबादी को घाघरा कटान से बचाने के लिए कुछ भी हुआ.

क्‍या कहते हैं इब्राहिमाबाद नौबरार के वासी ?

बिना आंदोलन कभी नहीं हुआ कटानरोधी कार्य ः वर्ष 2014 की उस भयंकर तबाही के बाद वर्ष 2015 में गांव के लोगों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर था. सभी गांव वालों ने एक बैठक कर कटानरोधी कार्य के लिए ही बेमियादी अनशन की तैयारी कर लिया. तब एक आंदोलनकारी के रूप में जब बैरिया विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह पहुंचे तो यह बेमियादी अनशन एक बड़े रूप में तब्‍दील हो गया. पांचवे दिन यह अनशन एक बड़े आंदोलन के रूप में तब्‍दील हो गया. हजारों लोगों के सांथ सुरेंद्रनाथ सिंह ने चांददियर चौराहे पर पूरी तर‍ह चक्‍का जाम कर दिया. उसी दौरान बलिया से जिम्‍मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके पांच दिनों के बाद यहां कटानरोधी कार्य शुरू हुआ था. एक बार फिर सभी चुप हैं, तो इस गांव पर किसी का कोई ध्‍यान ही नहीं है – राकेश सिंह, आंदोलनकारी, अठगांवा

खर्च हो गए धन, नहीं बदले हालात ः उस आंदोलन के बाद गांव की बची आबादी को बचाने के लिए कटानरोधी कार्य जरूर हुआ, किंतु दुखद कि कार्य होने के बाद भी हालात जस के तस ही रह गए. तब यहां के लिए कुल 17 करोड़ एक लाख का एक प्रोजेक्‍ट पास हुआ था. उसी प्रोजेक्‍ट से 2015 में कार्य प्रारंभ हुआ. 2016 में भी गांव के लोगों के काफी हो-हल्‍ला करने पर उसी प्रोजेक्‍ट से कार्य हुआ, किंतु विभागीय लूट के चलते यह गांव उसी तबाही के मुकाम पर आज भी खड़ा है. वर्ष 2015-16 में घाघरा के तेवर यहां स्‍वत: ही शांत रहे, किंतु बाढ़ खंड इसे खुद के कार्यों की उपलब्धि बताते हुए अपनी पीठ खुद से थपथपाने लगा, जबकि सच्‍चाई से यहां की पूरी जनता बखूबी अवगत है – नंदजी सिंह, भाजपा मंडल अध्‍यक्ष, जयप्रकाशनगर

अब तो बीएसटी बांध पर है, भयंकर खतरा ः बाढ़ खंड की लापरवाही कहें या सरकारी उदासीनता, इस वर्ष इस गांव पर किसी का भी कोई खास ध्‍यान नहीं है. वहीं इस बात से कभी इनकार नहीं किया जा सकता कि यदि यहां घाघरा का तेवर थोड़ा भी तल्‍ख होता है तो यहां बीएसटी बांध पर भी भयंकर खतरा है. इस बांध पर खतरे का मतलब है कि यहां दो लाख की अबादी खतरे में पड़ जाएगी – रामनरेश चौधरी, बसपा

कभी भी समय से नहीं होते सचेत ः इस गांव की इतनी बड़ी तबाही के बावजूद संबंधित विभाग के लोग कभी भी समय से सचेत नहीं होते. उनका बचाव कार्य तभी शुरू होता है, जब यहां अफरा-तफरी मच जाती है. इस वर्ष तो इस गांव के निवासियों को और मरने के लिए छोड़ दिया गया है. घाघरा अभी से ही तबाही की ओर इशारा करने लगी है, किंतु सभी चुप्पी साधे बैठे हैं  – सदन पंडित, अठगांवा

Related

Tags: इब्राहिमाबाद कटान जयप्रकाशनगर नौबरार बाढ़ बैरिया

Post navigation

Previous: दुबेछपरा में बारिश से रुका बाढ़ कटान रोधी कार्य, तटवासी सशंकित
Next: दोकटी फीडर – मगर हफ्ते भर से ढिबरी के ही भरोसे है लालगंज के इर्द गिर्द का इलाका

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.