Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया के मीडियाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, जताया आक्रोश
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

बलिया के मीडियाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, जताया आक्रोश

मीडिया कर्मियों ने एनडीटीवी के मुखिया व प्रमोटर्स के घर हुए छापेमारी की घटना को मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रहार की संज्ञा देते हुए मीडिया की स्वतंत्रता को अक्षुण्य रखने के लिये राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है.
News Desk 7 June, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
MEDIA_BALLIA
बलिया। स्थानीय मीडिया कर्मियों ने एनडीटीवी के मुखिया व प्रमोटर्स के घर हुए छापेमारी की घटना को मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रहार की संज्ञा देते हुए मीडिया की स्वतंत्रता को अक्षुण्य रखने के लिये राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है.
बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकार बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में एकत्र हुए. इसके बाद मीडिया पर हमला बन्द करो आदि नारेबाजी करते हुए पत्रकारों का जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचा. जिलाध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन पढ़ा व इसे जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने ज्ञापन को राष्ट्रपति को प्रेषित करने की घोषणा की. ज्ञापन में एनडीटीवी के मुखिया प्रणव राय व प्रमोटर्स के यहाँ सीबीआई की छापेमारी को लोकतंत्र व मीडिया की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करार दिया गया है.
ज्ञापन में लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के ऊपर हो रहे प्रहार का राष्ट्रपति से संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर, महामंत्री राजेश ओझा,  डॉ अखिलेश सिन्हा, हरिनारायण मिश्र, अजय भारती, धनन्जय सिंह, करुणा सिंधु सिंह, अनिल अकेला, प्रदीप गुप्ता, रोशन जायसवाल, मुकेश मिश्र, अखिलेश, अरविंद कश्यप, मुशीर जैदी, दिनेश गुप्त, रवि सिन्हा, असगर अली, अजय राय, अजय सिंह, मकालू तिवारी, अरविंद गुप्ता, नवनीत मिश्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों का शिष्टमण्डल अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह से मिला तथा पत्रकार शशिकांत मिश्र के घर हुई चोरी व छायाकार आलोक रंजन की बाइक चोरी की घटना पर कड़ा आक्रोश प्रकट किया. अपर पुलिस अधीक्षक ने इन घटनाओ के शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया.

Related

Tags: एनडीटीवी डीएम पत्रकार बलिया मीडिया

Post navigation

Previous: दुबेछपरा में बाढ़ व कटान रोधी कार्य की रफ्तार से ग्रामीणों में निराशा 
Next: छत से असंतुलित होकर युवक गिरा, हालत गम्भीर 

ये भी पढ़ें

Belthra Snake byka Case
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा

General Desk 7 September, 2026
Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार

You may have missed

Belthra Snake byka Case
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा

General Desk 7 September, 2026
Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.