Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • रामपुर असली, भरथांव व मठिया लिलकर गांवों में अग्नि का तांडव
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

रामपुर असली, भरथांव व मठिया लिलकर गांवों में अग्नि का तांडव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भरथांव व मठिया लिलकर गांवों और गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली में बुधवार की दोपहर आग ने कहर बरपाया.
News Desk 12 April, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
GADWAR_RAMPURASALI_1

सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भरथांव व मठिया लिलकर गांवों और गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली में बुधवार की दोपहर आग ने कहर बरपाया.

बताया जाता है कि सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के भरथांव गांव में बुधवार को दोपहर मछली भूनते समय आग की चिंगारी से खेतों में आग लग गई. जिससे 15 किसानों के 50 बीघा क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

दोपहर करीब ढाई बजे गांव के कुछ लड़के ताल में मछली पकड़ कर आग पर भून रहे थे. उसी दौरान आग की एक चिंगारी उड़कर बगल में स्थित बलराम यादव के गेहूं के खेत में चली गई. जिससे उसमें आग पकड़ लिया. तेज हवा बहने के कारण आग तेजी से बगल के सोनू ठाकुर, सचिन ठाकुर, गिरीश पाठक, श्रीकांत राजभर, नरेश राजभर, वशिष्ठ पाठक, मुन्ना ठाकुर, ब्रिजा ठाकुर, शेषनाथ सुरमन, मुन्ना शिवानंद, विनोद, नगीना ठाकुर के खेतों तक फैल गया. आग देख भरथांंव सहित पास पड़ोस के गांवों के लोग तत्काल मौके पर पहुंच उसे बुझाने में लग गए. करीब 2 घंटों के अथक प्रयास के बाद लोगों ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया, तब तक सभी किसानो का गेहूं जल कर राख हो गया. इसे भी पढ़ें – तिरनई-पलिया व खैरा निस्फी गांव के सोनाडीह मौजे में अग्नि की विनाश लीला

उधर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ही मठिया लिलकर गांव में बुधवार को दोपहर में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे 3 झोपड़ियों सहित उनमें पड़े सामान जल कर नष्ट हो गए. साथ ही आग की चपेट में आकर 3 बकरियों की मौत हो गई एवं महिला सहित उसके दो बच्चे और एक बकरी बुरी तरह झुलस गई. तीनों झूलसे लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

गांव के राधा राजभर के झोपड़ी के ऊपर से बिजली के नंगे एलटी तार गुजरते हैं. दोपहर 12:00 बजे एक विद्युत प्रवाहित तार अचानक टूट कर उनकी झोपड़ी पर गिर गया, जिससे उसमें आग पकड़ लिया. आग तेजी से राधा के एक अन्य व बगल के जगधारी की झोपड़ी तक फैल विकराल रूप धारण कर लिया. इस दौरान एक झोपड़ी में अपने पुत्रों अंकुश (2)  व लव (1) के साथ सो रही राधा की बहू पूजा (30) आग में गिर गई, जिसने अपने बच्चों के साथ झुलसते हुए झोपड़ी से भाग कर अपना व बच्चों की जान बचाई. आग देख गांव वालों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो उसके बुझाने में लग गई. अथक प्रयास के बाद आग पर किसी प्रकार काबू तो पा लिया गया, तब तक तीनों झोपड़ियों व उनमें पड़े अनाज कपड़े बिस्तर चौकी तथा अन्य घरेलु सामान जल कर नष्ट हो गए. आग में गिरकर तीन बकरियों की मौत हो गई व एक बुरी तरह से झुलस गई. आग शांत होने पर तीनों झुलसे मां और बेटों को इलाज हेतु सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. 

उधर, व्हाट्स ऐप पर बलिया लाइव को भेजी गई सूचना के मुताबिक बुधवार को गड़वार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर असली में रामजी सिंह पुत्र रामयश सिंह की 7 बीघा में लहलहाती गेहूं की फसल बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते जल कर राख हो गई.

https://youtu.be/uTeystPbn00

 

 

Related

Tags: किसान गड़वार फसल बलिया भरथाव रामपुर असली सिकंदरपुर सीएचसी

Post navigation

Previous: मामूली विवाद में चले लाठी- डंडे, रिपोर्ट दर्ज
Next: बदला स्कूलों का समय, चिलचिलाती धूप में राहत का संदेशा

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.