पब्लिक एजुकेशनल एण्ड डवलपमेंट सोसायटी के तत्वावधान में हुआ पौध रोपण
बीडीओ पहले भड़क कर बोले ब्लाक में जगह नहीं, फिर खुद जगह बताने लगे और पौध भी लगाए

बैरिया(बलिया)। पब्लिक एजुकेशनल एण्ड डवलपमेंट सोसायटी कोटवां के तत्वावधान में बैरिया ब्लाक परिसर में 21 आम, छतिवन व सागौन के पौध लगाए गए. पौध लगाने पहुंचे युवाओं पर पहले तो खण्ड विकास अधिकारी रणजीत कुमार भड़क उठे कि हमारे ब्लाक परिसर में वृक्षों के लिए जगह ही नहीं है. उसी दौरान वहां युवाओं द्वारा आमन्त्रित मुख्य व विशिष्ट अतिथि भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व सांसद भरत सिंह के बैरिया विधानसभा प्रतिनिधि रमाकान्त पाण्डेय भी पहुंचे. युवाओं ने उनसे बताया कि बीडीओ तो भड़क रहे है.
दर असल बैरिया ब्लाक परिसर की पूरी जमीन पर ईंट के टुकड़े बिछाए गए हैं. इनकी कुटाई करके पूरा ब्लाक कम्पाउंड पलस्तर किया जाना है. ऐसे मे बीडिओ के नजर में ब्लाक परिसर कंकरीट का जंगल बनाना है. लेकिन ज्यों ही सांसद प्रतिनिधि व मण्डल अध्यक्ष प्रदेश सरकार की मंशा व उनके द्वारा मंशा के उल्लंघन की बात की गई तो बीडीओ साहब न सिर्फ युवाओं के साथ पौधरोपण करने लगे बल्कि जगह भी बताने लगे. फिलहाल ब्लाक परिसर में 21पौध लगाए गए. जिनमे अधिकांश छायेदार वृक्षों के पौध थे. इस अवसर पर सोसायटी के प्रबंधक नित्यानन्द सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय सिंह, महातम भारती, मंजीत कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह व एसएसबी मोटर ट्रेनिंग स्कूल के छात्र रहे.

