Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लेन देन के विवाद में युवक के सीने में उतार दी गोली
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

लेन देन के विवाद में युवक के सीने में उतार दी गोली

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिगही में शनिवार की रात रुपये के लेन देन के विवाद में  एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
General Desk 25 June, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BANSDIH_MURDER

​बांसडीह/रेवती (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिगही में शनिवार की रात रुपये के लेन देन के विवाद में  एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.  पुलिस ने युवक के पिता के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरीकला निवासी राम किशोर सिंह ने सहतवार थाने में तहरीर दी है कि शनिवार के शाम सहतवार थाना क्षेत्र के सिगही निवासी सुदामा कुँवर के बेटे उनके घर  उनके बेटे सन्तोष सिह (40वर्ष) से मिलने पहुंचे थे. पैसे की लेन देन को लेकर दोनों में वाद विवाद होने लगा. वहां आस पास व परिवार को लोग बीच बचाव कर किसी तरह मामले को सुलझा दिये.

थोड़ी देर बाद उनका बेटा सन्तोष सिंह अपने छोटे भाई पंकज के साथ किसी काम से मोटरसाईकिल से सहतवार जा रहा रहा था.  रास्ते में उनके दोनो बेटों को रोककर सिगही निवासी सुदामा कुंवर के बेटे कमलेश कुंवंर अपने दरवाजे पर ले गए. वहां भी लेन देन को लेकर तकरार होने लगी. बात यहाँ तक बढी कि  घर से कट्टा लाकर उनके बेटे के सीने मे गोली मार दी. इस वारदात में संतोष सिह की रात साढ़े ग्यारह बजे  के करीब  घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बड़े भाई को गोली लगते देख पंकज अपनी जान बचाकर  किसी तरह वहां से भाग  खड़ा हुआ. उसने घर पहुँचकर स्थिति बताई.  सब लोग  सूचना पाते ही घटना स्थल पर सिगही सुदामा कुँवर के दरवाजे पर पहुँचे. वहां सन्तोष सिंह की लाश पड़ी थी. उधर, घटना की  सूचना मिलते ही मौके पर  पहुँचे सहतवार थानाध्यक्ष अशोक यादव ने शव को अपने कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूछ ताछ के लिए सुदामा कुवंर को  पुलिस थाने पर  ले आई.  समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

कुसौरी कला निवासी सन्तोष सिंह की हत्या से उनके घर के सभी लोग अवाक है. उन लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक यह घटना कैसे हो गई. परिवारवालों का रो रो कर  बुरा हाल है.  सन्तोष की लगभग दस वर्ष पहले शादी हुई थी. उसकी पत्नी मायके में है. लगभग 15 दिन पहले उसकी माँ आँख बनवाने के लिए नेपाल गयी है. वहीं पर अपने बेटे के पास रह रही है. सन्तोष का कोई बेटा नहीं है. सन्तोष 6 भाइयों मे तीसरे नम्बर पर थी. उसकी भाभी पिंकी  का कहना है कि पहले से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी. शाम को सभी लोग साथ खाना खाए उसके बाद थोड़ा किसी बात को लेकर विवाद हुआ. रात में यह घटना हो गई. गाँव वालों का कहना है कि सन्तोष बहुत ही मिलनसार लड़का था. सन्तोष की मृत्यु की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Related

Tags: पुलिस बलिया बांसडीह रेवती सहतवार सिंगही हत्या

Post navigation

Previous: दुगाई गांव में शराब दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन, दुकानदार ने लगाया आगजनी का आरोप
Next: एसडीएम ने दिया भरोसा, कटान पीड़ितों ने अनशन तोड़ा

ये भी पढ़ें

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा

You may have missed

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.