Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • करवा चौथ की तैयारी में जुटी महिलाएं, जमकर की खरीदारी, बाजारों में रौनक
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive

करवा चौथ की तैयारी में जुटी महिलाएं, जमकर की खरीदारी, बाजारों में रौनक

महिलाएं बुधवार को करवाचौथ की रस्में निभाएंगी. ऐसे में दशहरा उत्सव के समापन के बाद जिले में सुहागिन महिलाओं ने बुधवार को जमकर खरीदारी की.
Central Desk 31 October, 2023 1 minute read
Women busy preparing for Karva Chauth, shopping heavily, markets busy
करवा चौथ की तैयारी में जुटी महिलाएं, जमकर की खरीदारी, बाजारों में रौनक

 

बलिया. करवाचौथ को लेकर जिले के बाजारों में दिन भर रौनक रही. 1 नवंबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए व्रत रखेंगी.

Women busy preparing for Karva Chauth, shopping heavily, markets busy

महिलाएं बुधवार को करवाचौथ की रस्में निभाएंगी. ऐसे में दशहरा उत्सव के समापन के बाद जिले में सुहागिन महिलाओं ने बुधवार को जमकर खरीदारी की. बता दें बाजार सजने से महिलाओं को एक ही स्थान पर श्रृंगार से लेकर पूजा के सामान तक सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध हो रही हैं. इसके चलते चौक, मीना बाजार, स्टेशन रोड में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली.

बाजारों में महिलाएं दिनभर सामान खरीदने में व्यस्त रहीं. बाजार में सजी मनियारी की दुकानों में सुबह से ही महिलाएं साजन के लिए सजने संवरने का सामान खरीदती रहीं. सुहागिन निर्मला, संतोष, नेहा, सुनीता, आयुषी, सोनिका और पुष्पा ने कहा कि वह करवाचौथ का विशेष रूप से इंतजार कर रही हैं. वह हर साल की तरह इस बार अपने साजन की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी.
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में महिलाओं ने काजल, बिंदिया, मेकअप और चूड़ियों की जमकर खरीदारी की.

Women busy preparing for Karva Chauth, shopping heavily, markets busy

करवा चौथ की तैयारियों में जुटी महिलाएं
इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती है. अब इस पर्व को एक दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में महिलाएं भी अब इस पर्व की तैयारी में जुटी गई हैं, जिसके लिए वह बढ़ चढ़कर तैयारियों में लग गई हैं. इसमें वह पूजन व श्रृंगार सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं और ऐसे में महिलाओं की भीड़ लगी दिख रही है. महिला श्रृंगार, व्रत व पूजन से जुड़े सामान को खरीदते हुए दिख सकती हैं.

Women busy preparing for Karva Chauth, shopping heavily, markets busy

करवा चौथ पर पति की दीर्घायु की कामना
इस व्रत के मौके पर सभी सुहागिन महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जला व्रत रखकर सुहाग की सलामती की कामना करती हैं. शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं. जहां चांद निकलने के बाद विधि-विधान से पूजन करती हैं, जिसके बाद छलनी में चांद के साथ पति के चेहरे का दीदार करके अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को पूरा करती है. महिलाओं की कपड़ों व जेवर की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है.

 

क्यों मनाते हैं करवा चौथ
पंडित हरेराम पांडेय का कहना है कि वट सावित्री पर्व व करवा चौथ पर्व का एक ही महात्म्य है. करवा चौथ का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

 Women busy preparing for Karva Chauth, shopping heavily, markets busy

सुबह से ही ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की लगी भीड़
बलिया शहर के एक ब्यूटी पार्लर के मेकअप आर्टिस्ट  ने बताया कि इस बार न्यूड मेकअप बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वहीं, रात के समय को ध्यान में रख कर खास शिमरी आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक पसंद की जा रही है. आज सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी हुई है. सुबह से थोड़ा भी समय ही मिल रहा है.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार वट सावित्री पर्व

Post navigation

Previous: शहादत पर इंदिरा गांधी तथा जयंती पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल याद किए गए
Next: 3 नवंबर को बलिया आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.