नौकरी और आवास के नाम पर ठगी करने पर महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष की जमकर की पिटाई
बलिया. नौकरी लगाने तथा आवास देने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने खरवार महासभा के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर खरवार की कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार की दोपहर जमकर पिटाई कर दी.
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भागते नजर आए. आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किस तरह महिलाएं प्रदेश अध्यक्ष को पीट रही है. इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई थी.
इसबीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर खरवार को पकड़कर कोतवाली ले गई, जहां अभी भी पंचायत जारी है.
महिलाएं सुनीता व संगीता का आरोप था कि कमलेश्वर खरवार आज से दस वर्ष पहले नौकरी व आवास देने के नाम पर लोगों से दस लाख रूपए वसूले थे. जिसके बाद न नौकरी ही लगी और न ही आवास मिला. उधर इस संबंध में शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.
-
बलिया से आशीष दुबे की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

