Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • पत्नी और प्रेमी कातिल! पुलिस ने गिरफ्तार किया, जुर्म कबूला! दहला देने वाली कहानी
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

पत्नी और प्रेमी कातिल! पुलिस ने गिरफ्तार किया, जुर्म कबूला! दहला देने वाली कहानी

पुलिस ने अनिल चौहान हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने कत्ल के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है। पूरे मामले में जो कहानी सामने आई है वह दहला देने वाली है।
General Desk 11 August, 2025 1 minute read
Sahatwar Murder khulasa

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

सहतवार,बलिया. सहतवार थाना पुलिस ने अनिल चौहान हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने कत्ल के आरोप में उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है। पूरे मामले में जो कहानी सामने आई है वह दहला देने वाली है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि, अनिल उनके प्यार के बीच रोड़ा बन रहा था, इसलिए उसे मारना पड़ा। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में दोनों का चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव निवासी अनिल चौहान (35) का गला रेता शव 6 अगस्त की सुबह एक गड्ढे में फेंक मिला था। आसपास के बच्चों ने शव देखा तो परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, मामले में अनिल की पत्नी और उसके प्रेमी की चर्चा भी होने लगी। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने 10 अगस्त को आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को सहतवार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में थे।

बता दें कि अनिल और अनीता की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। अनिल प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में पत्नी अनीता, एक बेटा और एक बेटी हैं। इधर अनीता का करीब सात साल पहले गांव के ही दिलीप से प्रेम संबंध हो गया. दोनों का घर भी आमने-सामने हैं। अनीता 27 जुलाई को अपने ससुराल से प्रेमी संग मुंबई भाग गई। 4 अगस्त को थाने में दोनों परिवारों को बुलाया गया। वहां भी अनीता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही और थाने से अपने मायके चली गई।

अनिल के परिवार का आरोप है कि मायके में रहकर अनीता ने दिलीप संग मिलकर अनिल की हत्या का प्लान बनाया। पुलिस के अनुसार दिलीप ने बताया कि हम लोग साथ रहना चाहते थे, लेकिन अनिल इसमें रोड़ा बन रहा था। लगभग साढ़े तीन साल पहले उसने हम दोनों को साथ में पकड़ लिया था, तब गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में अनीता को पति के साथ रहने के लिए बोला गया। कुछ दिन सब शांत रहा, लेकिन फिर हम लोग मिलने लगे। धीरे-धीरे ये बात पूरे गांव में फैल गई।

बदनामी की वजह से अनिल ने अनीता के साथ मारपीट की। अनिल अनीता को घर से निकलने नहीं देता था। जब अनिल काम से बाहर जाता, तब मैं लुक छिपकर अनीता से मिलता था। अनीता मुझे बताती थी कि अनिल प्रताड़ित कर रहा है। यह सुनकर मेरा खून खौलता था।

फिर हम दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। तय हुआ कि अनिल जब गांव आएगा तो उसे मार देंगे। पता चला कि 24 जुलाई को अनिल गांव आने वाला है, उससे पहले हम दोनों मुंबई भाग गए थे, लेकिन अनीता के परिवार ने उसको बुला लिया था, क्योंकि अनिल ने अनीता के गायब होने की शिकायत पुलिस से कर दी थी। 4 अगस्त को  पुलिस के सामने अनीता को अपने साथ अनिल ले जाना चाहता था लेकिन अनीता मायके चली गई। इधर, मैं रोज अनिल की रेकी करता था। वो कब घर से अकेले निकलता है ? कहां जाता है ? 6 अगस्त की सुबह अनिल टहलने के लिए निकला था, तभी मैंने पीछे से गला रेत दिया।

बहरहाल इस अवैध संबंध का समापन अब इस रूप में हो रहा है कि अनिल को जान गंवानी पड़ी और शायद उसकी पत्नी और प्रेमी उम्र भर जेल में रहना पड़े। इस सबमें सबसे ज्यादा प्रताड़ित होंगे अनिल और अनीता के दोनों बच्चे जो बिना किसी कसूर के अपने माता-पिता को खो चुके हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सहतवार

Post navigation

Previous: Ballia-इस तरह से मौत आएगी किसी ने सोचा ना था, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Next: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बेल्थरा रोड में शुरू किया नि:शुल्क चिकित्सा सेवा केंद्र

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.