Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • राशन कार्ड में आधार लिंक का ठीकरा अकेले कोटेदारों पर ही क्यों? क्लर्क व लिंक करने वाले बेदाग कैसे
  • जिला जवार

राशन कार्ड में आधार लिंक का ठीकरा अकेले कोटेदारों पर ही क्यों? क्लर्क व लिंक करने वाले बेदाग कैसे

कम यूनिट व नाम मे गड़बड़ी का जिम्मेदार कौन
General Desk 26 June, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

पांच बार कार्ड धारकों से जमा कराया गया आवेदन व आधार कार्ड, जहां गया ठंडे बस्ते में पड़ा रहा

कम यूनिट व नाम मे गड़बड़ी का जिम्मेदार कौन

बैरिया(बलिया)। राशन कार्डों को आधार से लिंक करने के मामले में सबसे खराब हालात बैरिया तहसील के बैरिया, मुरलीछपरा व आंशिक रेवती विकास खण्ड का है. अब तक यहां के 50 फिसदी के आसपास ही आधार को जोड़ा जा सका है. इस मामले मे जिलाधिकारी भी कोटेदारों को चेतावनी दे चुके हैं. अब बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह भी कोटेदारों को ही निशाने पर लिए है. जबकि कोटेदारों का कहना है कि अब तक उनके द्वारा राशनकार्ड के लिए पांच बार आवेदन व सम्बन्धित आधार कार्ड जमा किया गया. ग्राम प्रधान व कोटेदारों तथा सफाई कर्मियों द्वारा कलेक्ट किया गया आवेदन और आधार कार्ड ब्लाक, तहसील व आपूर्ति विभाग के बस्ता ए खामोशी में गुम हैं. कोटेदारों का कहना है कि इस मामले में आपूर्ति विभाग के सभी आवेदनो व आधार को जमाकरने वाले लिपिक तथा लिंक करने वाले जिम्मेदार लोगों पर कड़ाई करें. कोटेदारों का यह भी कहना है कि आधार पोस्टिंग करते समय यूनिट कम भरना, नाम मे गड़बड़ी करना यह सब बार बार बनाने के नाम पर सुविधाशुल्क वसूली के हथकंडे है. कोटेदारों का कहना था कि सौ-दो सौ कार्ड में कहीं एक दो गड़बड़ी हो जाय यह तो माना जा सकता है. लेकिन आधे से अधिक पोस्टिंग में गड़बड़ी का मतलब समझा जा सकता है. सब लोग कोटेदारों पर ही ठीकरा फोड कर अपना दामन साफ कर लेते है.

उधर राशनकार्डों को आधार से लिंक में हो रही बिलम्ब को बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने गंभीरता से लिया है. विधायक का कहना है कि अधिकांश प्रतिशत सस्ते-गल्ले दुकानदारों ने ही फर्जी राशनकार्ड बनवाया है. पात्रगृहस्ती के फर्जी राशनकार्ड का खाद्यान्न उठाकर दुकानदार मालामाल हो रहे है. इसलिए दुकानदार राशनकार्डों को आधार से लिंक कराना नहीं चाहते है. विधायक ने कहा कि जब राशनकार्ड आधार से लिंक हो जाएगा बड़े पैमाने पर फर्जी राशनकार्ड समाप्त हो जाएगा. कहा कि जब तक लिंक न कराने वाले दो-चार भ्रष्ट दुकानदार को जेल नही भेजा जाएगा तब तक राशनकार्डों को दुकानदार लिंक नही कराएंगे. विधायक सिंह ने सम्बन्धित उच्चाधिकारियो से मांग किया कि राशनकार्डों को लिंक कराने के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित कर हर हाल में राशनकार्डों को आधार से लिंक कराया जाय. कहा कि निश्चय समय सीमा के अंदर जिन दुकानदारों द्वारा आधार से लिंक कराने में सहयोग नही किया जाता है, उन दुकानदारों के खिलाफ एफआइआर कर जेल भेजा जाना चाहिए. जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने कहा राशनकार्ड के लिए दो लाख प्रतिवर्ष कमाने वाले लोगों को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है. ऐसे में अगर ईमानदारी से राशनकार्ड बने तो गांव में एक भी व्यक्ति राशनकार्ड से वंचित नहीं रह पाएगा. कहा कि सरकार के मंशा के मुताबिक हर हाल में राशनकार्डों को आधार से लिंक कराना है. आधार से लिंक न कराने वाले राशनकार्डों को या आधार से लिंक न कराने वाले यूनिटों को बोगस मानकर राशनकार्ड सूची से डिलीट कर दिया जाएगा. राशन दुकानदारों को चेतावनी दिया कि जिन कार्डधारकों का खाद्यान्न उठान हो चुका है, उक्त कार्ड धारकों से आधार कार्ड मांगा जाय. कार्डधारकों को जानकारी दे दिया जाय कि आधार कार्ड नही देंगे तो आपका कार्ड कट सकता है. लेकिन उठान किये गए खाद्यान्न कार्ड धारकों में वितरण करना है.

Related

Tags: आधार लिंक धांधली बैरिया राशन कार्ड

Post navigation

Previous: परिवहन मंत्री ने एआरटीओ कार्यालय व रोजवेज का किया निरीक्षण
Next: बाढ़ कटान सुरक्षा: दावा नया करने का, हालात पहले से भी बदतर

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.