Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • देश को जब जब जरूरत पड़ी बलिया हुआ देश पर न्यौछावर
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

देश को जब जब जरूरत पड़ी बलिया हुआ देश पर न्यौछावर

नगवां महाविद्यालय में मिलेंगी छात्राओं को और सुविधाएं
General Desk 15 February, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dubahar_ballia-news-1

नगवां महाविद्यालय में मिलेंगी छात्राओं को और सुविधाएं

दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्र के नगवां गांव में स्थित शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार के दिन आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ योगेंद्र सिंह ने कहा कि बलिया की मिट्टी में असीम ऊर्जा है. देश को जब जब जरूरत पड़ी है इस बलिया की उपजाऊ मिट्टी ने देश की रक्षा के लिए वीर सपूत पैदा किया है. आज मंगल पाण्डेय की इस पावन धरती पर मैं आ कर के अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं और उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

कहा कि इस राजकीय महिला महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे. कहीं से मेरे स्तर से विद्यालय के विकास में कठिनाई उत्पन्न नहीं होगी. उन्होंने विद्यालय के बच्चियों को शुभकामना देते हुए क्षेत्र के लोगों को भी विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामप्रकाश कुशवाहा ने मुख्य अतिथि कुलपति महोदय को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने के बाद किया. उसके बाद सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्रा आस्था दुबे, अमृता दुबे, प्रियंका एवं प्रीति ने प्रस्तुत किया. वहीं स्वागत गीत अल्पना सिंह एवं माधुरी सिंह ने सुनाकर अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान ही पिछले दिनों हुए दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, गोला फेंक सहित विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ शत्रुघ्न पाण्डेय, डॉ दिग्विजय सिंह, डॉ फूलबदन सिंह, अनिल राय, उमाशंकर पाठक, शिवजी पाठक, मनु सिंह, गुप्तेश्वर दुबे, दिलीप यादव, जगेश्वर मितवा, धर्मदेव पाठक, लक्ष्मण पाठक, बलदेव पाठक, चमेली देवी, इंदु देवी, डॉ चन्दन साहू, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ प्रदीप यादव, डॉक्टर इसरार, सुरेश प्रसाद, डॉ सतेंद्र गुप्ता, अभिषेक कुमार, मनीष पाठक, हरिशंकर पाठक आदि लोग मौजूद थे. संचालन डॉ शिवेंद्र नाथ दुबे ने किया.

कब तलक मेरे भारत की बेटी बल्कि बेदी पर चढ़ती रहेगी

महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में विद्यालय की दर्जनों छात्राओं ने उस समय लोगों के आंखों में आंसू लाने पर मजबूर कर दिया, जब उन्होंने दहेज पर आधारित गीत “कब तलक मेरे भारत की बेटी, बलि की वेदी पर चढ़ती रहेगी” इस पर समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों अतिथियों एवं छात्राओं की आंखों में आंसू भर आए. लोगों ने इस गीत के खुले मन से सराहना करते हुए दहेज के खिलाफ इस जागरूक गीत गाने वाली छात्राओं के गीत पर खुश होकर खूब तालियां बजाई.

गवार नेता का नाटक कर भ्रष्ट नेताओं को सिखाया सबक

वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान छात्राओं ने गंवार नेता नामक प्रस्तुति का प्रजातंत्र में नेताओं द्वारा जनता से वादा खिलाफी तथा इनके क्रियाकलाप पर चोट करते हुए भ्रष्ट नेताओं को सही तरीके से राजनीति करने की सीख दे डाली. लोगों से पढ़े लिखे जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने की अपील की. इस नाटक पर खुश होकर उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कृत किया.
महाविद्यालय में पहली बार आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव

लगभग 12 वर्षों से संचालित राजकीय महिला महाविद्यालय में पहली बार आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह की सराहना क्षेत्र के लोगों ने किया. उनका कहना है कि आज तक विद्यालय में कभी भी वार्षिकोत्सव एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होता था. लेकिन जब से विद्यालय में प्राचार्य डॉ राम प्रकाश कुशवाहा की देखरेख में कार्य हो रहा है. तो विद्यालय की तसवीर और गतिविधियां बदली-बदली नजर आ रही हैं. इसके लिए प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक एवं जिला पंचायत सदस्य प्रकाश पाठक एवं मंगल पांडेय विचार मंच के लोगो ने विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related

Tags: दुबहड़ वार्षिकोत्सव

Post navigation

Previous: नम आँखों से दी गई छात्रा सुप्रिया को श्रद्धांजलि
Next: एडीएम ने नगवा में चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.