Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गोंदिया एक्सप्रेस की चपेट में आए अधेड़ की मौत, सड़क हादसों में युवक समेत तीन की जान गई
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

गोंदिया एक्सप्रेस की चपेट में आए अधेड़ की मौत, सड़क हादसों में युवक समेत तीन की जान गई

चितबड़ागांव इलाके में गोंदिया एक्सप्रेस की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई. उधर, बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर लगभग एक बजे चितबड़ागांव विद्युत पावर हाउस के पास टेंपो पलटने से जगदीश यादव (52) निवासी रामपुरचिट की मौत हो गई.
News Desk 27 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
GONDIA_EXPRESS

बलिया। चितबड़ागांव इलाके में गोंदिया एक्सप्रेस की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई. उधर, बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर लगभग एक बजे चितबड़ागांव विद्युत पावर हाउस के पास टेंपो पलटने से जगदीश यादव (52) निवासी रामपुरचिट की मौत हो गई. इसी क्रम में चिलकहर रेलवे स्टेशन के पास सफारी वाहन की चपेट में आऩे से युवक की मौत हो गई. बक्सर से लौटते वक्त गंगा पुल पर लगे लोहे के बैरियर से टकरा कर एक युवक की मौत हो गई.

गोंदिया एक्सप्रेस की चपेट में आया अधेड़ कलह से परेशान बताया जा रहा

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मानपुर गेट से महज सौ मीटर पश्चिम बुधवार की शाम रेलवे लाइन पर लगभग पांच बजे अप गोंदिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से नरहीं थाना क्षेत्र के छप्पन का डेरा निवासी देवनाथ यादव (50) की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि देवनाथ काफी दिनों से घरेलू कलह से परेशान था. इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है.

चितबड़ागांव इलाके में पावर हाउस के पास अनियंत्रित टेंपो पलटा

बताया जाता है कि नरहीं से टेंपो सवारी लेकर चितबड़ागांव के लिए चला था. इसी बीच पावर हाउस के पास अचानक अनियंत्रित होकर वह पलट गया. इसके नीचे जगदीश यादव दब गए. घटना के बाद चालक फरार हो गया. टेंपो पलटने की भनक लगने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. गंभीर रूप से घायल जगदीश को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई. अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर करवाया गया. पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है.

चिलकहर में सफारी के चपेट में आए युवक ने दम तोड़ा

उधर, रसड़ा-बलिया मार्ग के चिलकहर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार सफारी वाहन की चपेट आकर पैदल सड़क पार कर रहे युवक बबलू राम (35) निवासी चिलकहर की मौत हो गई. घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. आसपास के लोग घायल युवक को अस्पताल ले गए. मऊ इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई.

बक्सर में गंगा पुल पर लगे लोहे के बैरियर से टकरा कर युवक की मौत

पिकअप पर बक्सर स्थित ससुराल से भैंस लेकर आ रहे गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद निवासी यामू (40) की गंगा पुल पर लगे लोहे के बैरियर से टकरा कर मौत हो गई. मौके पर पहुंची यूपी व बिहार की पुलिस ने उसे बक्सर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि यामू (40) बुधवार को ससुराल बक्सर से भैंस लेकर पिकअप से अपने गांव जा रहा था. पत्नी पिकअप के केबिन में और यामू गाड़ी के पीछे डाले में भैस के साथ खड़ा था. पुल पर लगा बैरियर वह देख नहीं पाया, जिससे उसका सिर बैरियर से टकरा गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि पत्नी के बार- बार कहने पर भरौली पिकेट पर सिपाही संजीव सिंह उसे लेकर सदर अस्पताल बक्सर गए. वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम बक्सर में ही हुआ.

Chitbaragoan, Manpur, GondiyaExpress, Train, Rail, Narahi, ChappanKaDera, Chilkahar, Rasra, Ballia, Mau, CHC, PowerHouse, Buxar, RampurChit, Accident, Ghazipur, Mohhmadabad

 

Related

Tags: गाजीपुर चिलकहर छप्पन का डेरा नरही प़ॉवर हाउस बक्सर बलिया मऊ मानपुर मोहम्मदाबाद रसड़ा रामपुर चिट सीएचसी हादसा

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने की एनएचएम की वित्तीय समीक्षा, बजट डंप होने पर जताई नाराजगी
Next: सुदिष्टपुरी के अनशन रत छात्रों के समर्थन में उतरे छात्र, रसड़ा में फूंका डीएम का पुतला

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.