Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • श्वेता ने हाईस्कूल में तो गौरव तिवारी ने इंटर में जिले का परचम लहराया
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

श्वेता ने हाईस्कूल में तो गौरव तिवारी ने इंटर में जिले का परचम लहराया

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में श्वेता ने 600 में से 550 अर्थात 91.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया, वहीं इंटर में गौरव तिवारी ने 500 में से 438 अर्थात 87.60 फीसद अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया.
News Desk 28 June, 2020 1 minute read

बलिया। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल में श्वेता ने 600 में से 550 अर्थात 91.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया, वहीं इंटर में गौरव तिवारी ने 500 में से 438 अर्थात 87.60 फीसद अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया.

हाईस्कूल में बलिया जिले के टॉप 10

  • श्वेता 600 में 550 अंक
  • विवेक कुमार मौर्या 548 अंक
  • संजना कुमार 547 अंक
  • मधुबाला वर्मा 546 अंक
  • आयुष कुमार चतुर्वेदी 544 अंक
  • प्रेम प्रकाश राजभर 542 अंक
  • विश्वजीत यादव 539 अंक
  • मेराज अंसारी व सुनीता राय 537 अंक
  • धनंजय कुमार यादव, जाहिद आलम व पूजा यादव को 536 अंक
  • करन कुमार गुप्ता, ओमकार गुप्ता, पूजा यादव व आकाश चौहान 536 अंक

इंटरमीडिएट के बलिया जिले के टॉप 10

  • गौरव तिवारी 500 में से 438 अंक
  • पूनम 432 अंक
  • अंकिता 430 अंक
  • राकेश कुमार 429 अंक
  • कृष्णानंद पटेल 426 अंक
  • समीक्षा सिंह, प्रीति सिंह व गुडि़या को 425 अंक
  • कृति सिंह को 422 अंक
  • अंकुश कुमार गुप्ता, सचिन यादव व पिंकी प्रजापति 419 अंक
  • शिवपाल सिंह यादव, रंजना यादव व अन्नू पांडेय 416 अंक
  • नीलाक्षा सोनी व कृतिका यादव 415 अंक

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जनपद का प्रदर्शन पिछले साल की अपेक्षा बेहतर है. परीक्षा में सख्ती के बावजूद हाईस्कूल में 75.79 फीसद और इंटरमीडिएट में 57.57 फीसद छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं. इस बार हाईस्कूल में 81,944 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इनमें से 70,863 परीक्षार्थी परीक्षा दिए. उत्तीर्ण होने वाले हाईस्कूल में परीक्षार्थी 53,623 हैं. इसी तरह इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र 77,378 थे. इनमें से 76899 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. उनमें से 44,267 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जनपद में 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

हाई स्कूल में अमरनाथ मिश्र, तो इंटर में मोहम्मद शाहिद रहे स्कूल टॉपर

बलिया सिटी के चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा. हाई स्कूल में 84% पाकर अमरनाथ मिश्र अव्वल रहे. इसी क्रम में इंटरमीडिएट में 82% पाकर मोहम्मद शाहिद ने स्कूल में टॉप किया.

उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बधाई दिया.

विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा फल भी अन्य वर्षो की तरह शानदार रहा. यह अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का फल है. उक्त अवसर पर शिक्षिका अंबिका त्रिपाठी ने कहा कि हम अध्यापकों एवं छात्रों के वर्ष भर के परिश्रम का परिणाम परीक्षा फल के रूप में बहुत ही श्रेष्ठ रहा. भविष्य में हम लोग और बेहतर परिणाम के लिए प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी.

उक्त अवसर पर अंग्रेजी के अध्यापक साकेत त्रिपाठी ने समस्त विद्यार्थियों को उनके अच्छे परिणाम लाने के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उक्त अवसर पर छात्र छात्राओं ने भी गुरुजनों का पैर छूकर अपने बेहतर परीक्षा फल परिणाम के लिए आभार जताया.

134 स्कूल ऐसे जहां एक भी परीक्षार्थी नहीं हुआ पास

यूपी मे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 134 स्कूल ऐसे हैं, जिनके यहां एक भी विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हुआ है. इन सभी स्कूलों का रिजल्ट शून्य है. इसमें 10वीं के 87 स्कूल और 12वीं के 47 स्कूल शामिल हैं. वहीं 250 स्कूलों में 20 प्रतिशत से कम छात्र पास हुए हैं. इसमें ज्यादातर निजी कालेज ही हैं. गाजीपुर के ही रामायण सिंह यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 14 विद्यार्थी हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत थे. 13 विद्यार्थियों ने इम्तिहान दिया और सभी फेल हो गए. गाजीपुर के 14 स्कूलों में रिजल्ट जीरो रहा. वहीं, मऊ व प्रयागराज के आठ-आठ, बलिया व कौशांबी के छह-छह स्कूलों में रिजल्ट जीरो रहा. इसमें लखनऊ का भी एक स्कूल ऐसा रहा, जहां हाईस्कूल की परीक्षा में पांच छात्राएं शामिल हुई और शून्य परिणाम गया. यह शांति शिक्षा मंदिर गल्र्स हाईस्कूल है.

Tags: बोर्ड यूपी रिजल्ट

Post navigation

Previous: बलिया की दस खबरें – मानदेय़ के संकट से जूझ रहे वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक
Next: छात्रों को उच्च शिक्षा और कौशल शिक्षा के लिए प्रेरित किया

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.