Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना पुलिस ने पर्स चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे से 8100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जो पीड़ित के पर्स से चोरी किए गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में चौकिया मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ककरासो मोड़, ग्राम ककरासो से समय लगभग 05:30 बजे दो महिलाओं प्रियंका देवी पत्नी गोल्डेन चौधरी, रिमझिम पत्नी अभेश चौधरी, निवासी ग्राम कोरान सरैया, थाना कोरान सरैया, जिला बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 2025 को उक्त दोनों अभियुक्ताएं ई-रिक्शा में यात्रा कर रही एक युवती के पर्स से बड़ी चालाकी से नकद रुपये चोरी कर ली थीं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर उभांव थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्ताओं के पास से चोरी की गई पूरी रकम 8100 रुपये बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पूर्व दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय बलिया भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक सूरज पटेल, कांस्टेबल ओपेन्द्र यादव तथा महिला कांस्टेबल रीना तिवारी शामिल रहे।
उभांव पुलिस ने वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उभांव थाना पुलिस ने गुरुवार को एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की चेकिंग तथा वांछित वारंटियों की तलाश में थी। इसी दौरान वारंटी अभियुक्त रामचन्द्र साहनी पुत्र स्व. लालपरीखा साहनी, निवासी तुर्तीपार, थाना उभांव, जनपद बलिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, बलिया में पेश किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


