Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • यूपीः संभल में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या कर 3 कैदी छुड़ा ले गए बदमाश
  • ब्रेकिंग न्यूज

यूपीः संभल में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या कर 3 कैदी छुड़ा ले गए बदमाश

संभल में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुलिस वैन पर हमला बोलकर तीन कैदी भगा लिए. हमले में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस बदमाशों और फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है.
News Desk 17 July, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SAMBHAL

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को बदमाशों ने कैदियों से भरी पुलिस वैन पर हमला कर दिया. हमलावर दो सिपाहियों की हत्या कर वैन में सवार तीन कैदियों को छुड़ा ले गए. दरअसल, मुरादाबाद जेल से 24 कैदियों को पेशी पर चंदौसी लाया गया था. इसके बाद कैदियों को वैन से मुरादाबाद वापस ले जाया जा रहा था. तभी शाम करीब साढ़े पांच बजे बनियाठेर इलाके में धन्नूमल तिराहे के पास घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने वैन पर हमला कर दिया.

बदमाशों के द्वारा की गई फायरिंग में दो सिपाही बृजपाल और हरेंद्र को गोली लगी. बदमाश दोनों सिपाहियों की राइफल लेकर भाग गए. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायल सिपाहियों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बदमाश किन कैदियों को ले गए, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. चर्चा है कि पुलिसवालों की आंख में मिर्च झोंककर बदमाशों ने हमला किया और उनके हथियार भी लूट लिए. फरार कैदियों की बाग और एक खेत में घेराबंदी की सूचना है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी संभल और सीओ को चश्मदीद सिपाही ने बताया कि वह बुधवार को मुरादाबाद जेल में 24 कैदियों को संभल जिले की चन्दौसी की अदालत में पेश करने के लिए 6 पुलिसकर्मियों के साथ वैन में गए थे. पेशी कराने के बाद कैदियों को उसी वैन में वापस मुरादाबाद जेल ले जा रहे थे.

CM Yogi Adityanath has expressed his condolences on the death of the two police personnel in Sambhal and has directed the department to provide compensation of Rs 50 lakhs , Govt service for one dependent and extraordinary pension to the wife of the deceased https://t.co/fJjWTyEvIZ

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2019

मारे गए सिपाही हरेंद्र सिंह और और ब्रजपाल सिंह संभल पुलिस लाइन में तैनात थे. वैन में कुल 24 बंदी सवार थे. कैदियों के पास अवैध हथियार पेशी के दौरान मिलने का शक है. चश्मदीद सिपाही खूब सिंह ने कैदियों के पास तमंचा, पिस्टल और चाकू होने की बात बताई है, जिसकी जांच की जा रही है. सिपाहियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुरादाबाद भेजा गया है. आइजी रमित शर्मा भी संभल पहुंच गए. पुलिसकर्मियों की शहादत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. उन्होंने ऐलान किया कि शहीद सिपाहियों के परिजन को सरकार की ओर से 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद की पत्नी को असाधारण पेंशन देने की घोषणा भी सीएम ने की है.

Two policemen were shot dead on Wednesday, 17 July in Uttar Pradesh’s Sambhal district as unidentified assailants opened fire at a jail van and fled with three undertrial prisoners.

Related

Tags: कोर्ट जेल पुलिस मुख्यमंत्री मुरादाबाद यूपी योगी आदित्यनाथ संभल हत्या

Post navigation

Previous: मान्यता का कागज मिलने पर 26 घंटे बाद समाप्त हुआ छात्रों का अनशन
Next: नीरज शेखर का पार्टी परिवर्तन, करवट बदलने लगी बलिया को राजनीति

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.