पहाड़पुर गांव में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

रसड़ा  (बलिया) | कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में रविवार की सुबह पेड़ से लटकता 45 वर्षीय एक युवक का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया. पेड़ पर  लटकती लाश पाये जाने से तरह तरह की चर्चायें व्याप्त रही.

इन्हें भी पढ़ें –

पहाड़पुर गांव के कालीजी मंदिर के समीप एक नीम के पेड़ पर एक 45 वर्षीय युवक शाल के फंदे पर लटका था. गांव की महिलाओं ने पेड़ लटकते युवक का शव देख शोर मचाया. आस पास के  पहुंचे हुये लोग युवक की शिनाख्त नहीं कर सके. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. युवक के पाकेट में 320 रुपये, प्राइवेट बस का 50 रुपये का टिकट मिला. घटना स्थल पर लटकते शव को देखने से लग रहा था कि युवक की हत्या कर पेड़ पर लटका कर आत्महत्या देने का प्रयास किया गया है. कोतवाल धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा की पोस्मार्टम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.ड़ा