Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर
  • UPA सरकार के भ्रष्टाचार, अनाचार और कदाचार से आजिज आ चुकी देश की जनता
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

UPA सरकार के भ्रष्टाचार, अनाचार और कदाचार से आजिज आ चुकी देश की जनता

UPA सरकार के भ्रष्टाचार, अनाचार और कदाचार से आजिज आ चुकी देश की जनता सिकंदरपुर, बलिया. यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल के भ्रष्टाचार, अनाचार और कदाचार से आजिज आ चुकी देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपनी उम्मीदों की बागडोर सौंपी थी.
सेंट्रल डेस्क 7 June, 2023 1 minute read
The people of the country are fed up with the corruption, malpractices and malpractices of the UPA government.

UPA सरकार के भ्रष्टाचार, अनाचार और कदाचार से आजिज आ चुकी देश की जनता

सिकंदरपुर, बलिया. यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल के भ्रष्टाचार, अनाचार और कदाचार से आजिज आ चुकी देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपनी उम्मीदों की बागडोर सौंपी थी. जिस पर खरे उतरते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले नौ साल में देश की दशा और दिशा को बदल दिया. आज दुनिया के तमाम देश भी यह मान रहे हैं की नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त देश का निर्माण करने के साथ ही देश को विकास के पथ पर खड़ा कर दिया है.
उक्त बातें स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही.

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि यूपीए सरकार में स्थितियां इतनी विकट थीं की लोगबाग निराश और हताश हो चुके थे. कुछ फिरकापरस्त शक्तियां देश को लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रही थीं लेकिन आपके सहयोग और समर्थन के परिणाम स्वरूप न सिर्फ उनकी मंशा पर पानी फिर गया अपितु देश के लिए नासूर बनी कुछ समस्यायों का स्थाई समाधान भी संभव हो सका.

The people of the country are fed up with the corruption, malpractices and malpractices of the UPA government.

कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया वह मील का पत्थर साबित हो रहा है. भाजपा ने कभी तुष्टिकरण की राजनीति नही की. देश के विकास को आधार बनाकर लोगों को जोड़ने का काम भाजपा ने किया है. जिसमे सबका विकास हुआ. मोदी के रूप में मिले नेतृत्व ने आमजन में विश्वास को जगा दिया है.
कहा कि हिंदुत्व व राष्ट्रवाद को खंडित करने के उद्देश्य से कुछ दल जातिगत राजनीति को हवा देने पर तुले हैं. जिससे सतर्क रहने की जरूरत है. कुछ राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय शक्तियां भी इसमें अपना सहयोग दे रही हैं. जिन्हे जवाब देना होगा.

उधर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान की कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आप प्रबुद्धजनों की उपस्थिति यह साबित कर रही है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है. देश की जनता ने यह स्वीकार कर लिया है कि समृद्धशाली, गौरवशाली और वैभवशाली देश के निर्माण केलिए एक मात्र विकल्प भाजपा ही है। 2014 में उम्मीदो से शुरू हुआ यह सफर विश्वास के दहलीज को पार कर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. जरूरत है आप सभी के सहयोग और समर्थन की.

कार्यक्रम संयोजक व पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि देश की दशा और दिशा को नई राह दिखाने वाले नरेंद्र मोदी को फिर से बागडोर सौंपने हेतु रविंद्र कुशवाहा को लगातार तीसरी बार लोकसभा में भेजना जरूरी है.

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, भटपाररानी विधायक शभा कुंवर कुशवाहा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, छट्ठू राम, ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी, देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू, विजय बहादुर दुबे, रवि राय, अक्षय लाल यादव, अखिलेश सिंह गुड्डू, विजय रंजन, हरिभगवान चौबे, प्रयाग चौहान, माधव प्रसाद गुप्ता, आलोक शुक्ला, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह आदि ने भी सभा को संबोधित किया. अध्यक्षता रामायण सिंह और संचालन मंजय राय ने किया.

Tags: बलिया समाचार भगवान पाठक भाजपा राज्यसभा विधायक सांसद रविंद्र कुशवाहा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से लगभग 25 परिवारों की 40 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई
Next: गोपालनगर मल्लाह बस्ती में अज्ञातकारणों से लगी आग में 3 दर्जन परिवारों के रिहायशी झोपड़ियां सामान सहित जलकर खाक

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Sikandarpur Bijli Protest
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

General Desk 21 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.