Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • अब कब चेतेंगे! खूब मिटाया हमने-तुमने, पानी यूं नादानी में, नहीं बचा धरती पर पानी, बहा व्यर्थ बेईमानी में
  • Uncategorised

अब कब चेतेंगे! खूब मिटाया हमने-तुमने, पानी यूं नादानी में, नहीं बचा धरती पर पानी, बहा व्यर्थ बेईमानी में

जल और जीवन का चोली दामन का साथ है. हमें जीवित रहने के लिए जल तो चाहिए ही प्रकृति प्रदत्त इस जल को संचित करने की व्यवस्था भी हमें ही करनी पड़ेगी.
News Desk 30 June, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SIWANKALA_POKHRA_SIKANDARPU

सिकंदरपुर (बलिया) से संतोष शर्मा

जल और जीवन का चोली दामन का साथ है. हमें जीवित रहने के लिए जल तो चाहिए ही प्रकृति प्रदत्त इस जल को संचित करने की व्यवस्था भी हमें ही करनी पड़ेगी. इससे सभी अवगत हैं बावजूद इसके जल को संरक्षित करने के प्रति हम न केवल बेपरवाह है, बल्कि प्रकृति और पूर्वजों द्वारा प्रथम जल संचय के पुराने संसाधनों को नष्ट कर अपने पैरों पर स्वयं कुल्हाड़ी चला रहे हैं. बढ़ती आबादी के बीच अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पुराने तालाब, गड़ही, कुओं आदि तो अस्तित्वहीन हो ही रहे हैं, जबकि इस प्रकार के नए संसाधनों के सृजन के प्रति उदासीन बने हुए हैं.

इसका कुफल बढ़ते जल संकट के रुप में हमारे सामने आ रहा है. मवेशियों के नहाने की किल्लत बढ़ती जा रही है. यदि हमने अभी नहीं चेता तो पानी को लेकर भविष्य में हमें भयावह स्थिति का सामना करना पड़ेगा. हमें बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा. यह तथ्य है कि बारिश के अभाव में आज भी इलाके के अधिकांश निजी व ग्रामीण अंचलों के पोखरों से धूल उड़ रहा है, जबकि क्षेत्र के सिवानकला गांव का एक ऐसा पोखरा है, जो आज भी पानी से लबालब भर जल संरक्षण का नजीर बना हुआ है.

पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के पूर्वजों द्वारा करीब 3 बीघा क्षेत्रफल जमीन में गांव के पश्चिम तरफ निर्जन स्थानों में इस पोखरा को सात दशक पूर्व खुदवाया गया था. उद्देश्य था जनसेवा का खुदाई के बाद से ही उसका पानी गांव के लोगों के नहाने व मवेशियों के पीने का काम आता है. कुछ दशक बाद मिट्टी भर जाने से पोखरा छिछला और गहराई कम हो गई थी. एक दशक पूर्व पोखरा की पुनः खुदाई करके उसकी गहराई बढ़ा दी गई. फलतः  तब से आज तक पूरे वर्ष भर पानी से लबालब भरा रहता है. इस पोखरा का पानी आज भी इतना स्वच्छ है कि पूरे दिन उसमें नहाने वालों की भीड़ लगी रहती है. मवेशियां भी उन में पानी से अपनी प्यास बुझा संतुष्टि पाते हैं.

गांव में जल संरक्षण के पुराने संसाधनों पर बढ़ता कब्जा गंभीर रूप धारण करता जा रहा है. वही  पोखरों में मिट्टी व कूड़ा डालकर लोग इसे धीरे-धीरे कब्जा करते जा रहे हैं. यह सोचे बिना कि इन संसाधन का जीवित रहना ना केवल समुचित समाज बल्कि उनके स्वयं के हित के लिए भी जरूरी है. यही स्थिति शासन की उदासीनता और अतिक्रमण के खिलाफ कठोर करवाई के अभाव में पैदा हुई है – रजनीश कुमार राय
शासन द्वारा दशक पूर्व से जल के संरक्षण हेतु अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए तरह-तरह के आयोजनों के साथ ही काफी धन भी खर्च किया जा रहा है, जबकि अभियान को गति प्रदान करने में हमारी सहभागिता नहीं के बराबर है. फलतः पुराने संसाधन बर्बाद होते जा रहे हैं और नए का सृजन नहीं के बराबर हैं, जिसका कुफल पानी की कमी के रुप में हमारे सामने आ रहा है – गुड्डू सिंह
वर्तमान के साथ ही भावी पीढ़ी को भी जल संकट से बचाने हेतु जल का संरक्षण आवश्यक है, अन्यथा आगे चलकर भयावह स्थिति पैदा हो सकती है जल संरक्षण का अभियान तभी सफल होगा, जब सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझने में भागीदार बनेंगे. इसलिए हमें अपनी उदासीनता छोड़कर पुराने संसाधनों पर अतिक्रमण के खिलाफ एकजुट हो आवाज बुलंद करनी होगी – उदयबहादुर सिंह
जल संकट के मद्देनजर उसके संरक्षण हेतु सरकार तो सचेत है. सरकार द्वारा इसके लिए भी तरह तरह के उपाय किए जा रहे हैं, जबकि हम उसके संचय के संसाधनों का अस्तित्व ही समाप्त करते जा रहे हैं. यह प्रवृति उचित नहीं है – नियाज अहमद

Related

Tags: जल पानी पोखरा बलिया रिजवी संकट सिकंदरपुर सिवानकला गांव

Post navigation

Previous: जमीन जल चुकी है, आसमान बाकी है, किसानों का अभी इम्तहान बाकी है
Next: प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को उचित मार्ग दर्शन की जरूरत – मृत्युंजय तिवारी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.