Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • डम्बर बाबा के परती स्थान पर झूठ….. ना बाबा ना….. भूसा चढ़ता है प्रसाद में
  • लाइफ मंत्रा

डम्बर बाबा के परती स्थान पर झूठ….. ना बाबा ना….. भूसा चढ़ता है प्रसाद में

दिगम्बर बाबा के स्थान को डम्बर बाबा के परती के नाम से भी जाना जाता है. जहां पर हर साल सावन के चौथे बृहस्पतिवार को बाबा की परती मे मेला लगता है.
General Desk 29 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DUMBER_BABA_MELA_BELTHARA

इंसाफ की देहरी के रूप में विख्यात बिल्थरारोड (बलिया) क्षेत्र के मिश्रौली गांव स्थित डम्बर बाबा परती पर विशाल मेले का आयोजन होता है

​गो रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बाबा के इकबाल से गो सेवा सुरक्षा आज भी परम्परा में जीवन्त 

बिल्थरारोड (बलिया) से अभयेश मिश्र

नगर के दक्षिण दिशा में पशुहारी मार्ग पर एक किलोमीटर दूरी पर बाबा दिगम्बर नाथ की लगभग सौ एकड़ जमीन है. बाबा दिगम्बर नाथ की महिमा पूर्वान्चल के ख्याति प्राप्त शक्ति पीठों में से एक है. दिगम्बर बाबा के स्थान को डम्बर बाबा के परती के नाम से भी जाना जाता है. जहां पर हर साल सावन के चौथे बृहस्पतिवार को बाबा की परती मे मेला लगता है. इस जगह पर लोग कभी झूठी कसम नहीं खाते है. बाबा की परती पर लोग मन्नत पूरी होने पर भूसा व प्रसाद चढाते है. साथ ही अखण्ड हरिकीर्तन कराते है. बाबा दिगम्बर नाथ ने गाय की जान बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी. बाबा की परती पर न तो कोई निर्माण कार्य करता है और न ही जोतता है.

गाँवों के बुजुर्ग  बताते हैं कि क्षेत्र के मिश्रौली गाॅव निवासी बाबा दिगम्बर नाथ का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उस समय पूरे देश पर मुगल शासन था और क्षेत्र का बासपार बहोरवा गाॅव एक रियासत थी. वहां एक मुस्लिम शासक हुआ करता था. शासक के यहां बाबा दिगम्बर नाथ नौकरी करते थे. उस समय शासक के बेटे की बारात आजमगढ़ जिले में गई थी. बाबा दिगम्बर भी उस बारात में गये थे. शासक ने बाबा दिगम्बर से कहा – दिगम्बर जाओ घोड़े को खिला दो और उनके पैरो की मालिश कर दो. शासक की बात सुनकर बाबा दिगम्बर ने कहा कि यह हमारा काम नही है, हमारा काम दूसरा है.

बाबा दिगम्बर की बात शासक को नागवार लगी. उसने कहा कि मैं तुझें बताऊंगा. सुबह होने पर शासक ने एक गाय को मंगवाया और एक अहाते में बधवा दिया. बाबा दिगम्बर को बुलाकर कहा कि ये तलवार लो और गाय का वध कर दो. बाबा दिगम्बर मारने के भय से हाथ में तलवार लेकर गाय का वध करने के लिए चले गये. शासक ने बाबा दिगम्बर की पहरेदारी मे दो लोगों को लगा दिया. बाबा दिगम्बर ने पहरेदारी मे लगे दोनों लोगों को तलवार से काट दिया और गाय की रस्सी भी काट दी. नतीजतन गाय वहां से भाग निकली और स्वयं भी वहां से भाग निकले.

जब यह बात मुस्लिम शासक को पता चली तो बाबा दिगम्बर को मारने के लिए अपने लोगों को दौड़ा दिया. बाबा दिगम्बर भागते भागते टोंस नदी पार कर रहे थे कि शासक के लोगों ने भाला चला दिया. भाला लगने के बाद भी बाबा दिगम्बर लड़खड़ाते हुए कुछ दूर भागने के बाद गिर पड़े. वहां पर यादव जाति के चरवाहे गाय चरा रहे थे. बाबा को गिरा देख दौड़ पडे़. बाबा दिगम्बर ने पूरे बृतान्त कह सुनाया. चरवाहे चारपाई मंगाकर बाबा को लादकर उनके गांव की ओर चल दिये. बाबा को बीच रास्ते में जहां जहां रखा, वहां आज भी परती है.

मऊ जिले के इन्दारा के पास भी बाबा की परती है तथा बलिया जिले के चरौवां गाॅव के पास लगभग 50 बीघा जमीन है. अन्त में मिश्रौली गांव के पास लाए ओर बाबा के परिवार के लोग भी वहां आ गए. बाबा दिगम्बर ने परिजनों समेत अन्य लोगों से कहा कि ये सारी जमीन पशुओं के चरने के लिए छोड़ दो. इतना कहते ही बाबा दिगम्बर के प्राण पखेरु उड़ गये. आज बाबा दिगम्बर की परती को डम्बर बाबा की परती के नाम से जाना जाता है. बाबा की परती मे आकर जो लोग मन्नत माॅगते है. बाबा उनकी मुरादें अवश्य पूरी करते हैं.

हर वर्ष सावन के चौथे बृहस्पतिवार को डम्बर बाबा की परती में मेला लगता है. यहां लोग मन्नत पूरी होने के बाद पशुओं को भूसा खिलाते हैं और पूजन करते है. बाबा का कोई मन्दिर नहीं है. सैकड़ो एकड़ खाली परती पर ही पूजा होती है. बाबा की खाली परती को जो भी कब्जा करना चाहा उसे दुखों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों की माने तो सरकार का भी बाबा की परती पर निर्माण कार्य कराने के नाम पर रुह काप जाती है.

Related

Tags: आजमगढ़ गाय टोंस बलिया बहोरवा मऊ मिश्रौली

Post navigation

Previous: बंदर की अश्लील हरकत से आजीज आ चुकी थी महिलाएं, उत्पाती भैंसा भी हत्थे चढ़ा
Next: अमन की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.