Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • मानव श्रृंखला की माइक्रोप्लानिंग को दिया फाइनल टच
  • जिला जवार

मानव श्रृंखला की माइक्रोप्लानिंग को दिया फाइनल टच

विधान सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए बनने वाली मानव श्रृंखला की माइक्रोप्लानिंग को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया.
News Desk 29 January, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DEO_GULABDEVI

बलिया। विधान सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए बनने वाली मानव श्रृंखला की माइक्रोप्लानिंग को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया. 35 किलोमीटर की दूरी को 50 भागों में बांटा गया है, जहां विभिन्न कालेजों व स्कूलों के छात्र व अध्यापक हाथ से हाथ मिलायेंगे. इसके लिए जोनल, सेक्टर, स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है.

स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने डीएम के निर्देश के क्रम में माइक्रोप्लान तैयार किया है. इसमें 35 किलोमीटर की दूरी को 500 मीटर व उससे कम के भागों में विभाजित किया गया है. इसके तहत कुंवर सिंह चैराहा, आईटीआई चौराहा, बहादुरपुर, देवकली मोड, पराग डेयरी, हनुमानगंज पुलिस चौकी, हनुमानगंज पोखरा, पूर्वांचल बैंक हनुमानगंज, बसंतपुर मोड़, सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा चट्टी, किड्स स्कूल, पूर्वांचल बैंक करनई, पेट्रोल पम्प करनई, गौरी शंकर डिग्री कालेज मोड़, बोड़िया, गैस एजेंसी सुखपुरा, चंडी स्थान, सुखपुरा चैराहा, सुखपुरा थाना, पेट्रोल पम्प, भरखरा, लंगोटिया, आसन नूरपुर मोड़, आसन प्रावि, दुर्गामंदिर आसन, शेरवाकलां मोड़, पचखोरा चौराहा, पचखोरा नहर, पिपरा कलां मोड़, पेट्रोल पम्प (नहर तक), बेलौना मोड़, जिगिरिसड़, एसबीआई खड़सरा, शहरपलिया मोड़, खेजुरी थाना, खेजुरी-सकरपुरा मोड़, गौरनिया मोड़, हथौज मोड़, लदुही मोड़, जनुआन मोड़, फिरोजपुर, बेहरी मासूमपुर, बाछापार मोड़, बिच्छी-बोझ, पंदह ब्लाक गेट, पेट्रोल पम्प, घूरी बाबा का टोला, पुराना कोल्ड स्टोर व गांधी इंका सिकन्दरपुर को मिनी पोस्ट बनाया गया है. इसके अलावा कुंवर सिंह चौराहा, हनुमानगंज ब्लाक मुख्यालय, करनई, सुखपुरा, भरखरा, आसन, पचखोरा, खड़सरा, खेजुरी, फिरोजपुर, जनुआन, मासूमपुर-बहेरी व सिकन्दरपुर को मुख्य पोस्ट बनाया गया है.

छात्राओं ने निकाली रैली, मानव श्रृंखला में सहभागिता की अपील

मतदाता जागरूकता व बलिया से सिकन्दरपुर तक बनने वाली मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक वोटरों की सहभागिता के लिए शनिवार को गुलाब देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नगर में रैली निकाली. रैली में शामिल छात्राओं ने नारे लिखे तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व समझाया. रैली को कालेज के मुख्य गेट से जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने हरी झंडी दिखायी. उनके साथ स्वीप के जिला नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. राकेश सिंह भी थे. रैली हनुमानगढ़ी मंदिर, सिनेमा रोड़, चैक शहीद पार्क होते हुए पुनः कालेज पर आकर समाप्त हुई, जहां छात्राओं ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया. रैली में कालेज की प्राचार्य डॉ. विभा चतुर्वेदी के अलावा डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, रीना सक्सेना, निवेदिता श्रीवास्तव, ममता वर्मा, प्रिया सिंह, दिनेश कुमार, अखिलेश कुमार, वंदना पांडेय, विजया वर्मा, सुजीत कुमार, हरेकृष्ण, सभाजीत, मृत्युंजय, अनिल राव, ब्रजेश कुमार, रामजी, मुन्ना प्रसाद, विजय कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार इत्यादि मौजूद रहे.

उधर, शत-प्रतिशत मतदान व मानव श्रृंखला में आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद की करीब एक दर्जन टीमों ने गांव, चट्टी, चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करके लोगों को जागरुक किया. टीमों ने मतदाताओं को एक-एक वोट का महत्व बताते हुए चार मार्च को मतदान अवश्य ही करने की अपील की. स्वीप के जिला नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. राकेश सिंह शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार वोटरों को जागरुक करने के प्रयास में लगे हुए हैं. इसी क्रम में करीब 35 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनानी है. इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, दर्जनों सह-समन्वयकों, जिला समन्वयकों के साथ ही सौ से अधिक शिक्षकों को करीब एक सप्ताह से लगाया है. अधिकारियों से शिक्षकों को गांवों, स्कूलों, चट्टी-चैराहों पर सम्पर्क आम लोगों को मानव श्रृंखला में शामिल होने व विस चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है.

हर 100 मीटर पर रहेगा एक नोडल अधिकारी

30 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 472 नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं. प्रत्येक दो नोडल अधिकारी को 100 मीटर की जिम्मेदारी दी गयी है. स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने विभिन्न ब्लाकों के शिक्षकों को नोडल अधिकारी नामित किया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि 30 जनवरी को सुबह 09 बजे से कार्यक्रम के समाप्त होने तक निर्धारित स्थानों पर मौजूद रहेंगे और मानव श्रृंखला के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न करायेंगे. वहीं, बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सभी वार्डेन को निर्देश दिया है कि मानव श्रृंखला में सहयोग के लिए सभी स्टाफ व छात्राओं के साथ 30 जनवरी को खेजुरी थाना परिसर में उपस्थित रहें.

सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारे के साथ निकली रैली

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल-कालेज के बच्चों द्वारा शनिवार को विभिन्न ब्लाकों में रैलियां निकाली गयी. सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा लगाते हुए गांव की गलियों में नन्हे-मुन्नों की चहलकदमी लोकतंत्र में उनकी आस्था को दर्शा रही है. इसी क्रम में शनिवार को समाजसेवी रिपुंजय रमण पाठक ने मतदाता जागरूकता वाहन की व्यवस्था किया, जिसको स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बीएसए कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वाहन जनपद में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करेगी. पंकज पांडेय, राहुल, लक्ष्मी पंडित, रामबहादुर यादव, मनीष ओझा, प्रशांत पांडेय इत्यादि मौजूद रहे. वहीं, बेलहरी बीआरसी से बीईओ अनिल कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीईओ अनिल कुमार ने कहा कि मानव श्रृंखला को भव्य रूप देने के लिए हम सभी सदैव तत्पर रहें. हमें शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार प्रचार-प्रसार करते रहने की आवश्यकता है.

Related

Tags: गुलाब देवी महाविद्यालय चुनाव डीएम बीएसए विधानसभा

Post navigation

Previous: बिल्थरारोड में गोरख पासवान का गर्मजोशी से स्वागत
Next: ठोस कारण के बिना न जमा कराएं शस्त्र : हाईकोर्ट

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.