पूर्व मंत्री स्वर्गीय घूरा राम की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया

रसड़ा,बलिया. रसड़ा क्षेत्र के मंदा स्थित श्री सहदेव पौधरिया अंबेडकर सेवा संस्थान के प्रांगण में पूर्व मंत्री स्वर्गीय घूरा राम की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। सपा नेताओं के साथ विभिन्न दलों के नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भगवान बुद्ध पूर्व मंत्री घूरा राम उनके अनुज सुभाष राम के तैल  चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सपा के प्रदेश सचिव डॉ अनुराग गर्ग उर्फ संतोष कुमार, ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग सूर्यकांत, चिलकहर प्रधानसंघ अध्यक्ष अभय कौशल, लालमुनि देवी ने अपने परिजनों संग पुष्प अर्पित करके की।

सपा विधायक पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने स्वर्गीय घूरा राम को पूर्वांचल के दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग का मसीहा बताते हुए कहा कि घूरा राम अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करते रहे।

सपा बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि पूर्व मंत्री ने हर जाति-धर्म के लोगों के लिए कार्य किया है। इस मौके पर महेंद्र राजभर, अल्ताफ अंसारी, कमलेश भारती, संजय भारती, रामेश्वर पांडे, देवानंद, अनिल कुमार ,उर्मिला देवी, अशोक साहनी आदि लोग  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर शोभनाथ कौशल ने किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel