सलेमपुर में कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान

देवरिया। देवरिया के सलेमपुर कस्बे में एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सलेमपुर कस्बे में किराये के मकान में रहने वाला भूजा कारोबारी गणेश मद्धैशिया (38) कल रात शराब के नशे में घर लौटा और कमरा बन्द कर सोने चला गया. देर रात उसने फंदा बनाकर कुण्डे से लटक कर फांसी लगा ली,  जिससे उसकी मौत हो गई.