महावीर घाट पर युवक का शव मिला, पारिवारिक कलह में लगाई थी गंगा में छलांग
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दूबे, बलिया
फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर बुधवार शाम पारिवारिक विवाद से परेशान होकर युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी थी. शुक्रवार सुबह महावीर घाट पर उसका शव उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक की पहचान सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव निवासी पंकज पांडेय (35) पुत्र स्व. प्रभात शंकर पांडेय के रूप में हुई है. पंकज ने बुधवार को करीब साढ़े चार बजे पीपापुल से गंगा में छलांग लगाई थी. एनडीआरएफ की मदद से तलाश के बाद शुक्रवार सुबह शव मिला.
पंकज की मां ने बेटे की मौत के लिए बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पंकज की शादी छह वर्ष पूर्व हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में हुई थी. उसके दो बेटे हैं. हाल ही में छह जून को बड़े बेटे का मुंडन संस्कार धूमधाम से हुआ था. पंकज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


