रेपुरा की जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

MANTRI_DAYASHANKAR_SINGH_KO_PATRAK_DETE_LOG
रेपुरा की जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आतिश उपाध्याय, हल्दी
विकासखंड बेलहरी के रेपुरा ग्रामसभा के समाजसेवी अजीत सिंह रोशन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को नगर विधायक एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के नीरूपुर ढाले से रेपुरा होते हुए सुजानीपुर तक की वर्षों पुरानी जर्जर सड़क को बनवाने की मांग की गई है.

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं और बरसात के दिनों में गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाने की आशंका है. समाजसेवी अजीत सिंह रोशन ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है और 2010-11 में इसका पिचवर्क हुआ था। तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है.

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि यह सड़क पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी में है. ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से मिलकर शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. अंततः मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ज्ञापन देने वालों में शिव भोरिक सिंह, राहुल चौधरी, पप्पू चौधरी, ललन यादव, रोहित सिंह, कमलेश राय, दिनेश राय, मुन्ना, भूलन सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel