नरहीं(बलिया)। थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर स्थित सुरही गांव के निवासी सुरेश यादव का 16 वर्षीय पुत्र रामपाल यादव की गंगा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई. लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसके शव को बरामद करने में सफलता पाई. घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है.
गंगा में स्नान करते समय डूब कर किशोर की मौत

