Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जागरूकता व सम्पूर्ण इलाज से ही खत्म होगी टीबी- सीएमओ
  • Featured Story
  • जिला जवार
  • स्वास्थ्य

जागरूकता व सम्पूर्ण इलाज से ही खत्म होगी टीबी- सीएमओ

24-25 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण शासन के निर्देश पर इस बार 28 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया.इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया . इस मौके पर वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का संकल्प भी दोहराया गया.
Ashish 29 March, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
cmo_baithak
विश्व क्षय रोग दिवस पर रोगियों को लिया गया गोद, प्रदान की गई पोषण पोटली, जागरूकता के लिए गोष्ठी आयोजित

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक, बलिया

 

24-25 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण शासन के निर्देश पर इस बार 28 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया.इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया . इस मौके पर वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का संकल्प भी दोहराया गया.

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है. वर्तमान में मेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की की है. जनपद में टीबी के मरीजों का बेहतर इलाज सरकारी चिकित्सालयों में किया जा रहा है लेकिन सबसे खास बात यह है कि मरीज को अपना सम्पूर्ण इलाज कराना होगा यदि एक भी दिन वह दवा खाने से चूकता है तो यह नुकसानदेह साबित हो सकता हैं.

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजय यादव ने कहा कि दो हफ्ते से खांसी और बुखार आना टीबी रोग के प्रमुख लक्षण हैं. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.वहीं जिन्हें दो हफ्ते से अधिक खांसी आ रही हो या खाँसने पर बलगम के साथ खून आ रहा हो तो उन्हें तत्काल जिला टीबी चिकित्सालय में अपने बलगम की जांच करानी चाहिए.उन्होंने बताया कि समय से रोग का पता चल जाने से टीबी को ठीक किया जा सकता है.

जिला क्षय रोग अधिकारी ने ग्रामीण इलाकों में कार्य कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं की मदद से संभावित टीबी मरीजों को समय से चिकित्सालय पहुंचाने और उनका इलाज कराए जाने की नसीहत दी. वहीं डॉट्स प्रोवाइडरों को नसीहत दी गयी कि वह मरीजों को किसी के भरोसे न छोड़ें बल्कि उन्हें अपनी मौजूदगी में दवा लिखवायें.

इस दौरान बताया गया कि यदि कोई मरीज किसी वजह से बाहर जाता है तो सम्बन्धित चिकित्सालय से कार्ड लेकर रेफर बनवा लें ताकि कहीं भी जाने पर उसे दवाएं उपलब्ध हो सके. मरीजों का खानपान अच्छा रखने के लिये उनके खाते में निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये की धनराशि भी दी जा रही है.

डॉ.विजय यादव ने बताया कि जिले में 2023 से अब तक 7893 टीबी मरीज पंजीकृत हैं. वर्तमान में 3670 मरीज का उपचार चल रहा है, इनमें 129 मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) के मरीज हैं.एक्स डी आर का कोई भी मरीज नहीं है. जिले में

अभी 36 डीएमसी एवं दो सी बी नाट लैब और चार ट्रू नेट लैब हैं.
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में टीबी के 100 मरीज़ों को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा गोद लिया गया. उन्हें पोषण पोटली प्रदान की गई.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सरकार से अनुरोध किया गया कि टीबी के सभी मरीजों को सरकार की तरफ से मुफ्त राशन का वितरण किया जाए जिससे वह जल्द ही स्वस्थ होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो जाएं इसके साथ ही उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है.

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि गोद लिए गए क्षय रोगियों की स्वास्थ्य संबंधी मॉनिटरिंग जैसे-वजन, पोषण, नियमित उपचार और जांच, डीबीटी भुगतान आदि की कार्यवाही समय अनुसार की जाएगी.

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक कपिल देव राम, रेड क्रॉस सोसाइटी के उपसभापति विजय कुमार शर्मा, जिला समन्वयक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ पंकज ओझा, रणधीर सिंह अनुपम सिंह, गौरव राय, प्रदीप गुप्ता , डीपीएम डॉ आर बी यादव, नितेश पाठक , निर्मला सिंह, उषा कुमारी, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आशीष सिंह, डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर विवेक सिंह एवं एनटीईपी बलिया के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia जिला अस्पताल बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया सीएचसी

Post navigation

Previous: सुखपुरा पुलिस व अबकारी टीम ने पिकअप पर लदी 30 पेटी में शराब किया बरामद
Next: भारतीय संस्कृति के आधार है गाय, गंगा गायत्री- धनुष दास

ये भी पढ़ें

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.