सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में रविवार को अपने छत पर बैठ धूप सेंक रही 65 वर्षीय महिला बन्दर द्वारा धक्का दिए जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गई. घायल को परिजन निजी साधन द्वारा सीएचसी रेवती पहुंचाए. वहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.
Tag: रेवती
रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर मुनछपरा टॉवर के पास रविवार के दिन करीब तीन बजे नील गाय के बाइक के सामने अचानक कूद जाने की वजह से हुए एक्सीडेण्ट एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं पीछे सवार उसकी मां गम्भीर रूप से घायल हो गई.
शनिवार की रात करीब 8 बजे स्थानीय थानाक्षेत्र के परसियां गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार परिवारों की पांच रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान, नगदी आदि जल कर खाक हो गए. अगलगी की इस घटना में एक भैंस तथा एक पड़िया जल कर मर गई.
रेवती थानाक्षेत्र के परसियां ग्राम सभा अन्तर्गत रेवती-दतहां सम्पर्क मार्ग के किनारे स्थित रेवती वार्ड नं.-6 निवासी हरेन्द्र गोड़ के डेरा पर शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो झोपड़ियां उसमें रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया. उधर, शनिवार की रात भी परसिया गांव में आधा दर्जन झोपड़ियों के आग के चलते राख हो जाने की सूचना है. इसी क्रम में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी स्थित चार झोपड़िया शुक्रवार की रात में अलाव से निकली चिंगारी से जल कर राख हो गयी.
मनस्थली एजुकेशन सेंटर में 35 मेघावी छात्र -छात्राओं को शासन द्वारा दिया गया लैपटॉप विद्यालय प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने वितरित किया. 10 वीं कक्षा के मेधावी अनीस कुमार, रूकैया खातून, कुन्दन किशोर, आकाशदीप चौरसिया, 12 वीं की सरिता सिंह सहित 35 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया गया.
गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे के अपने दोस्त के साथ घाघरा नदी में पानी लाने गया युवक डूब गया. सूचना पर मौके पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को काफ़ी देर तक खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.
चुनाव की अधिघोषणा के साथ ही लागू हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर गाजीपुर व बलिया में शासन प्रशासन हरकत में आ गया है.
रेवती थाना क्षेत्र के दतहां त्रिमुहानी के समीप बुधवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने दो हजार के इनामी बादमाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.
सेवानिवृत पम्प आपरेटर के सम्मान में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय “कनक” द्वारा कार्यालय कर्मियों की उपस्थिति में सेवानिवृत पम्प आपरेटर रविन्द्र तिवारी को अंगवस्त्रम, छड़ी, छाता, धार्मिक किताब आदि देकर भावभीनी विदाई की गई.
नव वर्ष के आगमन पर क्षेत्र के चौबे छपरा गांव के पूर्व प्रधान वीरेश तिवारी द्वारा अपनी एक वर्षीय पौत्री प्रतिष्ठा के हाथों करीब तीन दर्जन से अधिक गरीब, मजलूम, विधवा महिलाओं को शाल दिया गया. श्री तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है.
कुंआ पीपर गांव में नव वर्ष की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया, जब शौच करके वापस लौटने के बाद एक तीस वर्षीय युवक की मौत ठंड लगने से हो गई.
मंगलवार की अल सुबह स्थानीय बाजार स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में असमाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया.
नए साल 2017 के प्रथम दिन रविवार को बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा “प्रोजेक्ट उत्थान” की शुरुआत की गई. यहां 30 की संख्या वाले 8 ग्रुपों मे महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिन्हें नेहरू युवा मंडल रेवती द्वारा स्वावलंबी बनाने के लिए अगरबत्ती, रूहअफजा, जूस, जेली व अचार आदि कई घरेलू उत्पाद बनाने का हुनर सिखाया जाएगा. पहले ही दिन 80 से अधिक महिलाओं को रूहअफजा और अगरबत्ती बनाना सिखाया गया.
नगर पंचायत के बस स्टैण्ड पर जब नीरज सिंह गुड्डू का अपार जनसमुदाय एवं गाड़ियों के साथ काफिला पहुंचा तो उपस्थित लोगों ने गगनभेदी नारे के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया.
रेवती बैरिया मार्ग पर चौबेछपरा ढाला के समीप बुधवार को करीब 11.30 बजे दो बाइकों की आमने -सामने हुई टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई. वहीं तीन घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई अवधेश यादव ने पुलिस जीप से घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायल दूसरे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.
स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती -बैरिया मार्ग पर चौबेछपरा ढाला से पूर्व मंगलवार की शाम सड़क के किनारे खड़ी बाइकउचक्के लेकर फरार हो गये. उक्त व्यक्ति सड़क किनारे बाइक खड़ी कर अपना खेत देखने गया था.
मंगलवार को किसानों का आक्रोश उस समय धान क्रय केन्द्र पर फूट पड़ा, जब लगातार एक सप्ताह बाद भी केन्द्र पर विपणन निरीक्षक (क्रय) नदारद मिले. किसानों ने गोदाम पर धान क्रय केंद्र अधिकारी पुनेन्दु प्रवीण का पुतला दहन करने के साथ ही घेराव कर दिया.
रेवती थानाक्षेत्र के दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन से सोमवार की सुबह जहर खुरानी का शिकार अज्ञात युवक को सीएचसी भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात गम्भीरावस्था में उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.
सपा विधायक जय प्रकाश अंचल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के आधे दर्जन स्थानों पर शिलान्यास, लोकार्पण व कम्बल वितरण किया. आरंभ में बैरिया डाकबंगला में विधायक ने 250 से अधिक लोगों में कंबल का वितरण किया.
भोपालपुर ग्रामसभा में रविवार को बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित दो इंटरलॉकिंग सम्पर्क मार्गों का शिलान्यास वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजन के साथ किया.

