सलेमपुर के पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए 7.20 करोड़

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र को सात करोड़ बीस लाख की सौगात नौ पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण हेतु दिया है.

कलाम हॉउस विजेता और टैगोर हॉउस उपविजेता

मनस्थली एजुकेशन सेंटर में चल रहे वार्षिक खेल कूद समारोह -2016 का समापन हुआ. फाइनल में टैगोर, सुभाष, नेहरू, कलाम हॉउसों के बीच काफी रोमांचक मैच हुए.

बिसौली के प्रधानाचार्य ने स्वच्छता का मुद्दा उठाया

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में बांसडीह में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वाधिक मामले राशन की दुकान अवैध कब्जे और स्वच्छता को लेकर रहे. तहसील दिवस में कुल 108 शिकायतें मिलीं. इनमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ.

सांसद की चौपाल में  फुटपाथी दुकानदारों ने  सुनाई अपनी पीड़ा

बैरिया डाक बंगले पर मंगलवार को लगी भाजपा सांसद भरत सिंह की चौपाल में बैरिया बाजार के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर बैरिया पुलिस चौकी के सिपाहियों द्वारा गाली गलौज करने और वसूली करने की शिकायत की.

रोवर्स-रेंजर्स ने शानदार झाकियां प्रस्तुत किया

गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को स्काऊट गाईड्स संस्था के तहत रोवर्स/रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया.

पूर्व सैनिक के घर चोरों ने धावा बोला, लाखों की चपत

रेवती थाना अंतर्गत गायघाट ग्राम सभा में पूर्व सैनिक राजकिशोर सिंह के घर पिछवाड़े के रास्ते खिड़की का ग्रिल उखाड़कर कमरे में घुसे अज्ञात चोरों ने 50 हजार नकदी, सोने व चांदी के गहनों सहित लगभग 5 लाख की संपत्ति चुरा ले गए. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

दयाछपरा में शराब के अड्डों पर फिर छापेमारी

कच्ची शराब निर्माण और बिक्री में कुख्यात हो चुके दयाछपरा में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दूबे के नेतृत्व में बैरिया व सर्किल के थानाध्यक्ष सदल-बल छापेमारी कर वहां चल रहे 45 शराब बनाने वाली भट्ठियों को जमींदोज कर दिया.

गोली मारकर बाइक ले भागे बदमाश

शनिवार की रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन हौसलाबन्द बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मारकर उसकी बाइक लूट कर भाग निकले. घायल पीड़ित का इलाज बलिया जिला अस्पताल में कराया गया. सहतवार पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दाखिल कर छानबीन शुरू कर दी है.

गिल्ली थमाकर प्रधानाध्यापिका की सोने की चेन और अंगूठी ले उड़े

शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तीन ठगों ने अवकाश प्राप्त शिक्षिका को सोने की गुल्ली का लालच देकर ठग लिया.

कोलानाला क्रॉसिंग पर हुए हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

बुधवार को कोलनाला क्रॉसिंग के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया.

बेकाबू जीप की चपेट में आने से बाइक सवार समेत दो जख्मी

रेवती थानाक्षेत्र के गायघाट निवासी सतीश सिंह उर्फ लाल साहब (48) बुधवार को घर से बाइक पर सवार होकर बैरिया की तरफ जा रहे थे. दोपहर करीब एक बजे कोलनाला क्रॉसिंग से 50 मी0 पूरब रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर गंगा पार करमानपुर बारात से लौट रही असंतुलित कमांडर जीप की चपेट में आ गए.

11 हजार वोल्ट के तार पर पड़ा पांव, झलसकर दम तोड़ा, क्रुद्ध भीड़ ने लगाया जाम

रेवती थानाक्षेत्र के चौबेछपरा निवासिनी एक 50 वर्षीय महिला की मौत बुधवार को सुबह 6.30 बजे रेवती-पचरूखिया मार्ग पर 11 हजार वोल्ट के टूटे तार पर पैर पड़ने के कारण हो गई. गांव में सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सपा नेता नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शव को घटना स्थल पर रख रेवती-पचरूखिया मार्ग जाम कर दिया.

गाजीपुर रैली के लिए बांसडीह में सपाइयों ने जगाई अलख

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने इलाके के विभिन्न गांवों का दौरा कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की गाजीपुर में हो रही रैली अधिक से अधिक संख्या में चलने की अपील की है.

दो बाइकों में भिड़ंत, दोनों की हालत गंभीर

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार चट्टी के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

30 को चक्काजाम, फिर भी काम नहीं हुआ तो बेमियादी अनशन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चौपाल अचलगढ़ गांव में शंकर मिश्र के आवास पर आयोजित की गई. इसमें जनहित के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने कहा कि दलछपरा रेलवे क्रॉसिंग मठिया से अचलगढ़ ढ़ाले तक जाने वाली सड़क वर्षों से अधूरी है. इसके लिए कार्यकर्ताओं ने जाम भी किया था. विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था.

अफवाह उड़ते ही धड़ाधड़ गिरने लगे दुकानों के शटर

रेवती बाजार में उस समय धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे, जब किसी ने यह अफवाह फैलाया कि दुकानों पर इनकम टैक्स एवं सेल टैक्स वालों की छापेमारी होने वाली है. फिर क्या था दुकानदारों के बीच यह खबर वायरल होते ही दुकानों के शटर गिरने लगे.

देवपुर मठिया में लाखों के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां ग्राम पंचायत अन्तर्गत देवपुर मठिया गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात स्व. मोहन तिवारी के घर में छत के रास्ते आंगन में उतरे अज्ञात चोरों ने नगदी, आभूषणों सहित दो लाख रुपये से अधिक संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.