बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, …
बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, …
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों में रविवार को पुलिस एवं स्वाट प्रभारी टीम ने घेराबंदी कर एक पिकअप बोलेरो एवं दो बाइक पर लाद कर लाखों रुपयो के हरियाणा निर्मित शराब को क्षेत्र में बेचने जा रहे युवकों को धर दबोचा.
विधान सभा चुनाव की परिणाम आते ही क्षेत्र के कही ख़ुशी कही गम देखने को मिला. बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के चुनाव जितने के बाद भी कार्यकर्ताओं में बसपा की सरकार न बनने से उतना उत्साह देखने को नहीं मिला, जितना चाहिए.
रसड़ा में हुए तीन अलग अलग हादसों में जहां युवती समेत तीन लोग घायल हो गए, वहीं उभावं थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के निकट ढुकुढाला के समीप ट्रक की चपेट में आए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई.
एग्जिट पोल व राजनीतिक पंडितों की ‘गणित’ को धत्ता बताते हुए यूपी की जनता ने भाजपा को जो जनादेश दिया है, उसमें बलिया भी कही से पीछे नहीं है
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव में चुनाव के दिन मध्य रात्रि में दरवाजे से एक बकरा उठा ले गए. काफी खोज बीन करने के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिजन शुक्रवार को कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए.
सड़ा – मऊ मार्ग स्थित संवरा पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने घेराबंदी कर दो बोलेरो पर लदी लाखों रुपये की हरियाणा निर्मित अस्सी पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवको को धर दबोचा. दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
चुनाव के बाद एवं होली के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी श्रीराम के नेतृत्व पुलिस एवं केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रूट मार्च किया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा पंडितपुरा में बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहां युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर मानिहा निवासी सिचाई विभाग कर्मी राम टहल राम पुत्र स्व. महादेव ने अपनी तथा परिजनों की जानमाल की सुरक्षा की गुहार पुलिस कप्तान के यहां शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर लगाई है.
प्यारेलाल चौराहा से मंदा मोड़ तक रेलवे की अधिकृत भूमि पर एक बार फिर दुकानदारों ने दुकान सजाना प्रारंभ कर दिया है. उक्त रेलवे की भूमि पर दुकानों का सजना-सवरना और उजड़ना आम बात सी हो गयी है.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण से मंगलवार की रात चोरों ने सोलर लाइट एवं पैनल पर हाथ साफ कर दिया.
होली पर्व व इस पर्व के ठीक बाद यूपी बोर्ड कर परीक्षा शुरू होने को लेकर अभिभावकों छात्र, छात्राओं की चिंता खासी बढ़ गयी है. बताते चलें कि पढ़ायी लिखायी के ऐन मौके पर चुनाव के आ जाने से परीक्षार्थियों को वैसे भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ जीत हार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म तो है ही वहीं दूसरी तरफ सपा, बसपा व भाजपा के सिपहसालार अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत तो जीत हारने के बाद भी उनके मंत्री बनने का दावा कर रहे हैं.
स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की संकल्पना को साकार किया जा सकता है. जब तक गांव, गली, नगर में रहने वाला आम आदमी स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होगा, स्वस्थ समाज का सृजन नही किया जा सकता है.
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने मतदान के पश्चात 357 बेल्थरारोड (अजा), 358 रसड़ा, 359 सिकन्दरपुर, 360 फेफना, 361 बलिया नगर, 362 बांसडीह तथा 363 बैरिया की सील्ड ईवीएम तथा गोपनीय अभिलेख जो कृषि उत्पादन मण्डी समिति तिखमपुर में सील्ड स्ट्रांग रूम में रखी गयी है, के लिए अधिकारियों की ड्यूटी आठ-आठ घण्टे की लगा दी है.
मेहनत व संकल्पित प्रयास कठिन लक्ष्य को पाने से रोक नहीं सकती है. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में सचिन ने अपने पहले ही प्रयास में फाइटर पायलट के पद पर चयनित होकर परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र का मान गर्व से ऊंचा कर दिया है.
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया. नगर के कोतवाली के समीप समर्थकों द्वारा नारेबाजी करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर समर्थकों को खदेड़ा.
रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित नगर के पानी टंकी मोड़ के समीप शुकवार की देर रात्रि बसपा समर्थकों पर विरोधियों द्वारा ईंट पत्थर से हमला बोलकर एक गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
रसड़ा नगर के हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स के तीन मंजिला की दुकानों में शनिवार की दोपहर विद्युत शार्ट शर्किट से आग लग गयी. आग की खबरें सुन दुकानदार अपने अपने दुकानों के समान बाहर फेंकने लगे. कॉम्प्लेक्स में अफरातफरी का माहौल कायम रहा.