सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय राहुल देव पांडे ब्राह्मण समाज के लिए समर्पित है. अपने जीवन के अल्पायु वह संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई.

गायत्री परिवार का जनसंपर्क अभियान 30 सितंबर होगा शुरू

तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत युग ऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों और गायत्री परिवार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है. इस दौरान केन्द्रीय जनसंपर्क टोली के विद्वान आचार्यों द्वारा कार्यकर्ताओं को संकल्पित भी कराया जायेगा.

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर भारत बन्द का मिला जुला असर

रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए लक्ष्मण पाण्डेय ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेते हुए अन्नदाता किसानों का सम्मान करें. ऐसा नहीं होने की स्थिति में आंदोलन व्यापक होता जायेगा.

बलिया जिले में 5000 विद्यार्थियों ने ली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता

साल 2021 का सदस्यता अभियान 20 सितम्बर से प्रारंभ होकर 05 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें बलिया जिले की सदस्यता लक्ष्य 15000 है. सदस्यता अभियान के अधिकतम सदस्यता दिवस के दिन 5000 विद्यार्थियों की सदस्यता कराई गई.

रामअचल राजभर ने कहा कि उन्हें बसपा से गलत तरीके से निकाला गया, राजभर समाज के लिए करते रहेंगे काम

प्रबुद्धजनों की गोष्टी के माध्यम से राजभर समाज को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाकर मुझे बसपा से निष्कासित किया गया

news update ballia live headlines

किसान मजदूर संगठन ने किया सोमवार को भारत बंद का ऐलान

बैठक में कहा गया कि सरकार द्वारा बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारत में खुला आमंत्रण दिया जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं.

नए हल्दी थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभाला, कहा बेकसूरों को हमेशा न्याय दिलाने का रहेगा प्रयास

पदभार संभालते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था ठीक ठाक रहे यही मेरा प्रयास होगा, पीड़ितों को हमेशा न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहूंगा.

वेतनमान और सेवा नियमावली की मांग को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह के घर पर शिक्षा मित्रों का उपवास

शिक्षामित्रों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रशिक्षित वेतनमान देने और 12 माह व 62 साल की नियमावली बनाने की मांग की.

news update ballia live headlines

मारपीट के मामले में 9 लोगों का चालान, दुबहर क्षेत्र का है मामला

दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिकापुर ग्राम सभा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई .

बांसडीह में नए थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, आते ही दी यह हिदायत

सुनील कुमार सिंह का गैर जनपद स्थानान्तरण होने के बाद बांसडीह कोतवाली का चार्ज रविवार को नए थानाध्यक्ष श्रीधर पांडेय ने संभाल लिया.

Maniar Thana

पति कमाने के लिए रहता था बाहर, पत्नी की पड़ोसी से दोस्ती हो गई, अब गर्भवती हालत में दो बच्चों को लेकर लापता

उसका पति परिवार के गुजारे के लिए अक्सर बाहर नौकरी करने जाया करता था. आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में युवती की पड़ोसी युवक से नजदीकी हो गई.

मनियर में बसों की सवारी कर रहे लंगूर, बसों की छत पर कर लिया है कब्जा!

यहां से गुजरने वाली बसों पर एक अलग तरह की सवारी का आना-जाना बढ़ गया है जो किराया भी नहीं देते.

टाउन पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने ग्राउंड जीरो पर ली ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश जल निगम के अवर अभियंता अभिषेक रंजन द्वारा छात्र- छात्राओं को पांचवे सेमेस्टर में इंडिया मार्क टु हैंड पंप का परिचय, आर्सेनिक और फ्लोराइड रिमुवल यूनिट द्वारा जल को स्वच्छ कर पीने योग्य बनाना, सिरोपरी जलाशय, पंप हाउस, स्टाफ वाटर, बाउंड्री वॉल, नलकूप एवं इलेक्ट्रिफिकेशन के संबंध में थ्योरी एवं प्रैक्टिकल पढ़ाया गया.

शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव में ग्रामवासियों को राहत देने के लिए कई घोषणाएं की गई

बैठक को संबोधित करते प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर पासवान ने कहा कि जलापूर्ति का शुल्क एक अक्टूबर से 50 रुपये के स्थान पर 30 रुपये ही लिया जाएंगा. इस निर्णय से नागरिकों को सहूलियत होगी.

श्री नरहेजी कॉलेज में ‘रोजगार चयन और सृजन में नारी की भूमिका’ पर लेक्चर सीरीज का आयोजन

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह ने कहा कि जब महिलाएं कल्पना चावला एवं ओलंपिक की प्रसिद्ध खिलाड़ी पीबी सिंधु बन सकती हैं, हवाई जहाज उड़ा सकती है और राजनीति के ऊंचे पदों पर आसीन हो सकती हैं तो उद्यम क्यों नहीं कर सकती.

शिक्षक के बेटे अतुल कुमार का यूपीएससी में 414वां रैंक

डुमरिया ग्राम निवासी अतुल कुमार के पिता कुबेर नाथ वर्मा छितौनी इंटर कालेज के पूर्व अध्यापक हैं. अतुल चार बहनों में सबसे छोटे हैं.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कृषक मेला का आयोजन

आयोजित कार्यक्रम में कृषि से संबंधी दर्जनों स्टाल लगाए गए, जिसमे क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने स्टालों पर जाकर कृषि से सम्बन्धित जानकारी ली.

news update ballia live headlines

रसड़ा में गरीब कल्याण मेला में विभिन्न विभागों ने कैंप लगाकर किया लोगों की समस्याओं का निस्तारण

श्रीमती फुलेहरा स्मारक कालेज आफ फार्मेसी के छात्रों ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रैली निकालकर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. रैली को प्रवन्धक गोविंद नरायण सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

सीडीओ ने कार्य में लापरवाही पर रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया

सीडीओ प्रवीण वर्मा ने शनिवार को जिगिरसड़ में संचालित गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया. निर्देश दिए कि पशुओं के लिए हरा चारा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए. सभी पशुओं का हमेशा ख्याल रखा जाए.

news update ballia live headlines

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अंत्योदय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रवासी अभिषेक नारायण सिंह सूरज ने पण्डित दीनदयाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. मुख्य अतिथि अभिषेक नारायण सिंह ने वहां उपस्थित लाभार्थियों एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला.