Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकंदरपुर,बलिया. दादर आश्रम सिकंदरपुर स्थित श्री बजरंग पी.जी. कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंटर्न और मेंटर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) डिवीजन के अंतर्गत “Institutional Internship Program” के तहत संचालित किया जा रहा है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार कुल 8 इंटर्न पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर कर रहे हों अथवा पूर्ण कर चुके हों। साथ ही जूनियर फैकल्टी, स्वतंत्र शोधार्थी एवं हाल ही में डिग्री पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा तथा आयु सीमा 16 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, मेंटर पद के लिए 1 रिक्ति घोषित की गई है। इसके लिए शिक्षा शास्त्र, समाजशास्त्र या दर्शनशास्त्र विषय में NET/PhD योग्यता के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित विषयों में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित मेंटर को ₹15,000 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरकर कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग में जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जो 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह परियोजना केवल 6 माह के लिए है तथा इसके अंतर्गत किसी भी प्रकार के नियमितीकरण या नौकरी की संभावना नहीं होगी।
इस संबंध में प्राचार्य प्रो. उदय पासवान ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन करने की अपील की है। वहीं, परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. विनीत कुमार तिवारी एवं सह-प्रधान अन्वेषक डॉ. अनिल कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


