Ballia-मंदिर परिसर में अतिक्रमण का आरोप, यज्ञ बहिष्कार की चेतावनी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. श्रीकृष्ण बाल ज्योति संघ द्वारा बांसडीह चौराहे पर दशवत ब्रह्म बाबा श्री कृष्ण ज्योति संघ मंदिर में राधाकृष्ण सह हनुमत महायज्ञ 18 अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन मंदिर परिसर में अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

समिति के अनुसार मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने दुकानें खोल ली हैं. इस अतिक्रमण के कारण यज्ञ की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई बार प्रशासन को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर शनिवार को समिति का आक्रोश फूट पड़ा।

समिति के सदस्य अध्यक्ष चंद्रबली वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को मंदिर परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और देर रात तक प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो महायज्ञ का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही दशावत ब्रह्म स्थान पर होने वाले पूजा-पाठ और सुबह सायं आरती भी बंद कर दी जाएगी। विरोध के तौर पर मंदिर की नियमित आरती फिलहाल रोक दी गई है।

समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आयोजन में बाधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि समय पर यज्ञ का आयोजन हो सके।

धरने में प्रतुल कुमार ओझा,जयप्रकाश पांडे,राकेश तिवारी छोटे,भरत जी गुप्ता, अनिल तिवारी, अवनीश मिश्रा सिंटू,अधियार, अभिषेक मिश्रा, मिंटू, अवधेश गुप्ता, पंकज तिवारी, गणेश गुप्ता,  ऋषिकेश पांडेय, श्रवण कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel