Tag: बलिया
लालगंज बैरिया मार्ग चांद दियर चौराहा, जयप्रकाश नगर, बीएसटी बंधा मार्ग, बैरिया बलिया एनएच 31 मार्ग, रामपुर कोड़रहा सोनबरसा मार्ग सहित कई सड़कों पर अवैध लाल बालू के टीले लगे हुए हैं. वहीं से ट्रैक्टरों से लाल बालू बेचा जा रहा है. फलस्वरूप वाहनों तथा लोगों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है. आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. बावजूद इसके प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है.
जिले की स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हमेशा से रही है. जब कि माननीयों का अस्पतालों में दौरा होता रहता है. आलम यह है कि इतना के बावजूद भी सुधार नही दिखता. सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जननी सुरक्षा योजना की जानकारी मांगी जहां कोई भी रिकार्ड स्वास्थ्य अधीक्षक नही दिखा सके. फाइलें चादर से ढक कर रखी गई थी.
सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे चौराहे से चौधरी चरण सिंह तिरहा तक भव्य जुलूस निकाला जिसमें सपा ने 2022 के चुनाव को देखते हुये शक्ति प्रदर्शन भी किया वही प्रदेश सचिव ने कहा कि जो भी मुझे जिम्मेदारी मिली है उसको मैं पूरे जिम्मेदारी और सच्चे मन से पार्टी के लिए कार्य करूंगा और पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करूंगा.
