Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-पूरा परिवार था खिलाफ लेकिन पढ़ाई में थी रुचि और हासिल कर ली मंजिल, अब सभी कर रहे सम्मान
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूरा परिवार था खिलाफ लेकिन पढ़ाई में थी रुचि और हासिल कर ली मंजिल, अब सभी कर रहे सम्मान

बरनवाल सेवा समिति की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) परीक्षा में पास सुधांशु बरनवाल का सम्मान उनके आवास पर गुरुवार की शाम को किया गया
General Desk 10 April, 2026 1 minute read
Sudhanshu Baranwal Swagat

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड

बेल्थरारोड,बलिया. बरनवाल सेवा समिति की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) परीक्षा में पास सुधांशु बरनवाल का सम्मान उनके आवास पर गुरुवार की शाम को किया गया। समिति की ओर से उन्हें माला पहनाकर बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिबरन जी के चित्र का स्मृति चिन्ह भेंट कर मिष्ठान खिलाकर किया गया।

सुधांशु बरनवाल ने बताया कि कड़ी मेहनत व लगन ही सफलता की मूल कुंजी है। उन्होने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती देवी विद्यामंदिर बेल्थरारोड एवं एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर से पाई. कहा कि मेरा मन कभी ब्यवसाय की ओर नहीं जा रहा था इसके लिए अनेक बार घर में विवाद भी पैदा हुए। कुछ बनने की ललक ने घर छोड़ने को मजबूर किया और अन्त में अपनी उड़ान लेते हुए वर्ष 2024 में जयपुर से बी-टेक की डिग्री पूरी की।

सुधांशु को कैम्पस प्लेसमेट के जरिये अल्ट्राटेक सीमेन्ट कम्पनी में प्रोडक्शन इंजीनियर के पद पर नौकरी मिली लेकिन अरुचि होने के कारण उसे छोड़ दिया। इस नौकरी में रहते हुए एएआई ने एटीसी के 309 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें 2 लाख अभ्यर्थियों के बीच 309 पदों में उनका भी चयन हो गया।

उत्तर प्रदेशीय बरनवाल वैश्य सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश बरनवाल ने कहा कि यदि मन में अटूट विश्वास मजबूती से हो जाय तो सफलता मिलने में शंका नही रह जाती। वैसे हमारे समाज के लोग ज्यादातर व्यवसाय में विश्चास करते हैं किन्तु सुधांशु बरनवाल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) परीक्षा में चयनित होकर कामयाबी पाई है। उन्होने अपने समाज के लोगों से इस सफलता से सीख लेते हुए अपने बच्चों को मनोयोग से उच्च शिक्षा दिलाने में भरपूर प्रयास करने की अपील की।

बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरनवाल ने कहा कि आज हमें बेहद खुशी है कि समाज के होनहार सुधांशु बरनवाल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की परीक्षा में सफल होकर अपने नाम रोशन किया है।

सुधांशु बरनवाल की मां संगीता बरनवाल ने सुधांशु बरनवाल की घरेलू शरारतों की चर्चा कर कहा कि लाख डांटने बोलने के बाद भी उसका मन दुकान की तरफ नहीं गया। कहा कि जब वह पढ़ने के लिए घर से बाहर गया तो उसकी याद में आये दिन वे रोकर अपना वक्त गुजारा करती थी, लेकिन आज खुशी हो रही है कि उसने एक मुकाम हासिल किया है।

पिता प्रमोद बरनवाल ने कहा कि न चाह कर भी बच्चे के मन की मुराद पूरी करनी पड़ी। आज खुशी हो रही है कि सफल होकर उसने अपने समाज, क्षेत्र व जिला का नाम रोशन करने का काम किया। कहा कि हम तो कल भी व्यवसाई थे और आज भी व्यवसाई हैं।

सम्मानित करने वाली टीम में महामंत्री अनुपम बरनवाल, कोषाध्यक्ष योगेश्वर बरनवाल पप्पू, राजेश बरनवाल (आर एल मसाला वाले) जयप्रकाश बैद्य, गोपाल बरनवाल, सुनील कुमार बरनवाल, घनश्याम बरनवाल सोनू, लल्लन बरनवाल, कृष्णा बरनवाल, शुभम बरनवाल, रामविलास बरनवाल, शक्ति बरनवाल आदि लोग शामिल रहे। इस मौके पर सुधांशु बरनवाल के ज्येष्ठ भ्राता एवं बरनवाल युवक संघ के नगर अध्यक्ष प्रियांशु बरनवाल भी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: Ballia-बेल्थरारोड में कैफे के पास युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत कई पर केस दर्ज
Next: शोभा यात्रा की अनुमति न मिलने पर बांसडीह में प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया जल्द आदेश का भरोसा

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.