Ballia-बेल्थरारोड में कैफे के पास युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत कई पर केस दर्ज

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. नगर पंचायत बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर के पुत्र अमित मद्धेशिया उर्फ सिंटू पर गुरुवार की देररात गोकुल कैफे के समीप कुछ अराजक तत्वों द्वारा लोहे की रॉड से किए गए जानलेवा हमले की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल सिंटू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायल अमित मद्धेशिया ने बताया कि वह गोकुल कैफे पर गए थे और अपनी बुलेट मोटरसाइकिल के पास खड़े थे। इसी दौरान 3 लोगों अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे हमलावरों ने अचानक उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों के पास अन्य हथियार भी मौजूद थे। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 09 अप्रैल 2026 को रात्रि लगभग 10 बजे थाना उभांव पर सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड संख्या 03 निवासी अमित कुमार को 1. बाबू सुक्खा पुत्र हरिकुमार निवासी नवकापुरा, 2. आर्यन सिंह पुत्र स्व. लालू सिंह निवासी वार्ड संख्या 08 उभांव (बलिया), 3. चांद मियां निवासी कुन्डैल ढाला (नया ढाला) तथा उनके अन्य साथियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उभांव पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी, जबकि पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel