Tag: बलिया
घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल कराया जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार अंजनी उर्फ सोनू प्रजापति 26 वर्ष पुत्र स्नेही प्रजापति ग्राम भुवारी मूल निवासी है.
पुराणों के अनुसार आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक एक शैतान राजा राज्य करता था जिसे ब्रह्मा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त था कि उसे कोई आदमी, जानवर या हथियार नहीं मार सकता. इस वरदान के बाद वह इतना अहंकारी हो गया कि उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा करना मना कर दिया एवं स्वयं की पूजा कराने लगा लेकिन किसी घटना ने उसके ही संतान की आंखें खोल दी और उसके पुत्र प्रह्लाद ने उसके आज्ञा का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अनेक कुचक्र रचा.
लोक कलाकार एवं संगीतकार विद्यार्थी ने कहा कि आज किसी भी समारोह, उत्सव और त्योहार के अवसर पर डीजे की अश्लील धुनों पर डांस करना फैशन बन गया है. युवाओं को इससे दूर रहने की आवश्यकता है. तेज आवाज वाले डीजे की ध्वनि हृदय, अस्थमा एवं कमजोर व्यक्तियों के लिए घातक साबित हो सकता है. होली के अवसर पर कुछ लोग शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर धमा-चौकड़ी करते हैं. ऐसी घटनाएं होली त्योहार की पवित्र परंपरा को नष्ट करती है.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता मणिराम सिंह ने प्रशिक्षुओं को जल्द कामयाबी मिले इसके लिए शुभकामनाएं दी तथा यह भी कहा कि जब आप सभी सरकारी सेवा में जाएं तो अपने कार्य को निष्ठा से करें और सरकारी प्राथमिक विद्यालय के मान बढ़ाने में योगदान दें. विशिष्ट अतिथि अविनाश सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय निजी क्षेत्र में प्रत्येक स्तर पर अग्रणी रहा है.
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ अब्दुल अव्वल सुनील यादव अमरीश ओझा अल्ताफ अहमद अमित कुमार सिंह ने उपस्थित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यालयों में बाल वाटिका को समावेश करते हुए उसके पैटर्न पर कार्य करने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया गया. प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता एवं अंकीय ज्ञान को धरातल पर लाने हेतु शिक्षण तकनीक सहायक शिक्षण सामग्री एवं गतिविधियों पर आधारित पाठ योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
मेले में शामिल होने वाले प्रशिक्षार्थियों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी. यह बिल्कुल निःशुल्क है. किसी भी प्रकार के समस्या के समाधान हेतु प्लेसमेन्ट/अपेंटिस प्रभारी श्री अरविन्द कुमार गुप्ता कार्यदेशक 9454351374 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है. प्लेसमेन्ट/अप्रैटिसं मेले में चयन हेतु कुल सीटों की रिक्त संख्या लगभग 1340 है.
सीयर विकास खंड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार मंजुल का ब्लाक परिसर स्थित अपने ऑफिस में साथियों संग शराब भरे ग्लास के साथ चीयर्स करते हुए वीडियो व फोटो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था. जिसकी खबर मीडिया में आने के बाद ब्लाक से लेकर जिले स्तर पर हड़कंप मच गया. मंगलवार को डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया.
गंगा दूतों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षक नितेश पाठक ने कहा कि गंगा एक नदी ही नहीं है, अपितु भारतीय सभ्यता व संस्कृति की मुख्य प्राण धारा है. सदियों से गंगा नदी अपने निर्मल जल से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का पालन-पोषण करती आई है. लेकिन दुर्भाग्य है कि विगत कई दशकों से गंगा का यह निर्मल जल प्रदूषित हो गया है. लोगों की लापरवाही के कारण गंगा के अस्तित्व पर संकट के बादल छा रहे हैं. यह महज गंगा जल का प्रदूषण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदूषण है. जिला प्रशिक्षक अभिषेक राय ने गंगा को स्वच्छ रखने के संबंध में उपस्थित युवक युवतियों को विस्तार से बताया.
बांसडीह सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पति सोनू सिंह ने स्वीकार किया है कि 27 फरवरी को हम लोगों ने नेहा सिंह को जला दिया है. पति के बताए स्थान से पुलिस ने जली हुई शव को कुछ टुकड़ों व राख के साथ बरामद कर फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है. तथा पति सोनू सिंह को जेल भेज दिया गया. शेष आरोपियों की तलाश जारी है.
