Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • राजनीति
  • भाजपा जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में हुआ विचार विमर्श
  • राजनीति

भाजपा जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में हुआ विचार विमर्श

Central Desk 23 June, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Discussions held in one-day meeting of BJP District Working Committee discussions in one-day meeting of District Working Committee

बलिया. भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक बुधवार को जिराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय में हुई.

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है.

 

कहा कि जनपद ने शताब्दी की सबसे कोरोना की तीनों लहरों से डटकर मुकाबला किया इस जनपद में विपरीत परिस्थितियों में भी टीकाकरण ,टेस्ट एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर कार्य किया है.

 

कहा कि यह जिला कार्यसमिति की बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब हमारे जनपद सहित प्रदेश एवं देश के कई जनपदों में विपक्षियों के बहकावे एवं पूरी जानकारी ना रखने के कारण जनपद के कुछ हिस्सों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई.  जिला कार्यसमिति एक ओर युवाओं, छात्रों को उकसाने वाले राजनीतिक दलों की निंदा करती है. युवाओं से अपील करती है कि देश की सैन्य नेतृत्व द्वारा तैयार इस भर्ती योजना का अवलोकन करें. यह योजना उनकी भर्ती की संख्या को न केवल बढ़ाने वाली बल्कि उनके दक्षता में वृद्धि कर उनके रोजगार कैरियर को बढ़ाने वाली है.

 

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने पिछली बैठक मे प्रस्तावित कार्यों की पुष्टि तथा साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों मे मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, पांच लाख तक की आयुष्मान योजना,फ्री राशन,देश के 12 करोड़ किसानों को एक साथ किसान सम्मान का लाभ,जन कल्याण के प्रति सड़क ,सुरक्षा, स्वास्थ्य कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश मे आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है. काकी जिला बाढ़ की विभीषिका हर साल झेलता है, इस बार सरकार द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है.  समय से पहले सभी तट बंधो को सुदृढ़ किया जा रहा है.

 

 

राजनितिक प्रस्ताव महामंत्री श्रीमती रंजना राय ने रखा. जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय ,संजीव डम्पू व जिलामंत्री अरुण सिंह बन्टू ने जिलाकार्यसमिति के सामने विभिन्न प्रस्ताव रखा जिसको सहर्ष स्वीकार कर लिया गया.

बैठक में प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव पर उपस्थित सदन सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया. इस मौके पर देवेन्द्र यादव,विजय बहादुर सिंह, शिवशंकर चौहान,गोरख पासवान,छठ्ठू राम,रामजी सिंह,संजय मिश्र, मनोरमा गुप्ता,संजीव डम्पू, रणजीत कुशवाहा,प्रदीप सिंह,रंजना राय,आलोक शुक्ला, प्रयाग चौहान,अशोक यादव,सतबीर सिंह,अरुण सिंह, कृष्णा पाण्डेय, संतोष सिंह , अश्विनी सिंह, सत्येन्द्र सिंह,जयप्रकाश जयसवाल,आशिष पाण्डेय, राजेश सिंह, प्रमोद सिंह, सितांशु गुप्ता,सुर्य प्रकाश सिंह,अनुभव सिंह,पंकज सिंह,राजीव मोहन चौधरी,माधव प्रसाद, प्रशांत श्रीवास्तव, मोनू गुप्ता,संतोष गुप्ता, देवब्रत दूबे,करण वर्मा ,सुधीर मिश्रा,शशीप्रकास चौरसिया, राजेश गुप्ता, अभिषेक सिंह आदि लोग रहे. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू वह संचालन प्रदीप सिंह ने किया.

(पंकज सिंह की रिपोर्ट)

Related

Tags: कार्य।समीति कार्यसमिति बलिया बैठक भाजपा

Post navigation

Previous: रेवती: अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र
Next: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का आम जनता से फीडबैक लेकर होगा सत्यापन, लापरवाही होने पर होगी कार्यवाही- डीएम

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026
Sapa PDA Sammelan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर चलाए गए जुबानी तीर, कहा पीडीए की एकजुटता से बनेगी सपा सरकार

General Desk 11 August, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.