कानून के ऊपर कोई नहीं है. कानून के दायरे में ही कोई कार्य होगा. किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा. उपर्युक्त बातें रसड़ा कोतवाली में आये एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया.
रसड़ा (बलिया)। रामलीला मैदान में ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के सदस्यों ने बैठक कर नगरा थाना के गौवापार के चौकीदार सुरेन्द्र पासवान की माता इंद्रासनी देवी (90 वर्ष) की मृत्यु पर शोक सम्वेदना व्यक्त किया. …
श्रीनाथ बाबा रोड स्थित जायसवाल मैरेज हाल में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया. विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में हजारों रोजेदारों को एक साथ फलाहार एवं लजिज पकवान परोस कर रोजा खोलवाया
कोतवाली परिसर में अलविदा के नमाज एवम ईद त्योहार सकुशल सम्पन्न करने के लिये शान्ति समिति की बैठक हुई. बैठक में साफ़ सफाई पेयजल विजली की समस्या पर विचार विमर्श किया गया.
विश्व योग दिवस के अवसर पर कई जगह धूमधाम से मनाया गया. सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राजन आर्य के नेतृत्व में योग आसन प्राणायाम एवम योग गोष्ठी का आयोजन किया गया.
समाजवादी पार्टी इकाई बांसडीह के तरफ से आयोजित रोजा इफ्तार में क्षेत्रीय विधायक व उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी शामिल हुए. रोजा इफ्तार पार्टी बांसडीह इंटर कालेज में आयोजित किया गया. रोजा इफ्तार में गंगा जमुनी तहजीब दिखी.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो में हुए संघर्ष में एक दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया. बांसडीहरोड क्षेत्र के टघरौली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कई दिनों से चल रही लामबंदी बुधवार को थाने तक पहुंच गई.
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने नगरपालिका परिषद रसड़ा को नगर पंचायत सिकंदरपुर व बेल्थरारोड का व नगर पंचायत बांसडीह के अधिशासी अधिकारी को मनियर व रेवती का अतिरिक्त चार्ज दिया है.
सन फ्लावर पब्लिक स्कूल सहज योग आज का महायोग के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न जनपदों समेत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा महाराष्ट्र आदि राज्यों से जिज्ञासु एवं सहजयोगियों ने सहभागिता की.
रसड़ा कोतलवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए, इसके अलावा नवरतनपुर चट्टी पर भी बाइक पलटने से तीन लोगों के घायल होेने की सूचना है.
कार्यकर्ता उसे कहेंगे जो निःस्वार्थ भाव से संस्था की व्यवस्था अन्तर्गत संकल्पित लक्ष्य की ओर विपरीत स्थिति होने पर भी कार्य से विमुख हुए बिना आगे बढ़ते रहते हैं.
उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर-करनी मार्ग स्थित तेलमा जमालुद्दीनपुर ग्राम में शनिवार की रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया.
परसिया गांव में रविवार की दोपहर में गरम कड़ाही में गिरकर मासूम झुलस गया. परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.