रसड़ा शाहगंज रेल प्रखण्ड पर अमहर गांव के समीप डाउन साबरमती ट्रेन के सामने कूद कर एक युवक ने जान दे दी. आस पास के लोगों ने युवक की पहचान नागपुर निवासी के रूप में किया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बृहस्पतिवार को संयुक्त कर्मचारी अधिकारी समिति के तत्वावधान में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी भवन के सामने धरना दिया.
जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने जनपद के तहसील बलिया, बांसडीह, रसड़ा, सिकन्दरपुर, बेल्थरारोड़ व बैरियां में खतौनी के पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक सहखातेदारों के गाटे के अंश निर्धारण करने हेतु समय सारिणी निश्चित कर दी है.
प्यारेलाल चौराहे पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया.
श्रीनाथ मठ के प्रांगण में भारत नौजवान क्रान्ति सभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन के विस्तार को मूर्त रूप देने के लिये कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां सौपी गयी. सर्वसम्मति से संयोजक जावेद एवं संरक्षक प्रवीण सिंह का चुनाव किया गया.
रसड़ा लठ्ठुडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर गांव के समीप मिर्जापुर मोड़ पर सोमवार की रात्रि 10 बजे बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए.
ठाकुरबाड़ी मुहल्ला निवासी भाजपा नेता व समाचार पत्र अभिकर्ता राजेश कुमार गुप्ता के पिता लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (75) की रविवार की रात्रि में हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया.
कोतवाली थानाक्षेत्र के रेखहां गांव में रविवार की रात्रि 11 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया. जिसमे एक पक्ष के ही सात लोग घायल हो गये.
रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपूरा मोड़ के समीप ट्रैक्टर के धक्के से पैदल चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली एवं शव को कब्जे में ले लिया.
श्रीनाथ बाबा मठ पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई. बैठक में सुभासपा कार्यकर्ता के साथ उपजिलाधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने की घटना निंदा करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की गई.
गोपालपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े. जमकर चले लाठी डण्डे के संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया, जिसमे एक युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया. 192 छात्रों में 14 छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया है.
रसड़ा में जहां बाइक के दुर्घटना ग्रस्त होेने से दो युवक घायल हो गए, वहीं बिल्थरारोड व सुखपुरा में हादसे में घायल दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
देशी दारू संग एक युवक गिरफ्तार नरही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उधऱ, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पलानी गांव में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप समेत छह सौ पेटी लाखों रुपयो के गोवा निर्मित अंग्रेजी शराब को एक घर में रखते हुए पकड़ा.