नींबू गांव में भूमि विवाद में पट्टीदारों के बीच जमकर चटकीं लाठियां, 14 घायल

कोतवाली क्षेत्र के नींबू ग्राम सभा में बुधवार को दस बजे जमीन के विवाद में दो पट्टीदारों में जमकर लाठियां चटकीं. इस संघर्ष में 14 लोग घायल हो गए.

पहली ही बारिश ने आदर्श नगर पालिका की कलई खोल कर रख दी

सीजन की पहली बारिश ने ही आदर्श नगर पालिका की कलई खोल कर रख दी. नगर के प्रमुख स्थानों समेत लोगों के घरों में पानी घुस गया.

रसड़ा में वकीलों ने एसडीएम का पुतला फूंका

एसडीएम के विरूद्ध अधिवक्ताओं का आन्दोलन उग्र होता जा रहा है. अधिवक्ताओं ने एसडीएम का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया. उनके स्थानान्तरण की मांग को लेकर अधिवक्ता कई दिनों से आंदोलनरत है.

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर का जन्मदिन मनाया

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की.

मुड़ेरा गांव में सोए लोगों पर गिरी दीवाल समेत मड़ई, तीन घायल

कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा ग़ांव में रविवार की रात मड़ई की दीवार गिरने से उसमें सोये तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.

कट्या गांव के पास इंटरसिटी ट्रेन से गिरा किशोर

कोतवाली थाना क्षेत्र के रसड़ा-बलिया रेल प्रखंड के कट्या गांव के सामने रविवार की रात इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे यूपी 100 पुलिस की मदद से उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी ले जाया गया.

नसीरपुर और हरदिया गांव में बाइक पलटने से घायल दो लोग पहुंचे अस्पताल

नसीरपुर और हरदिया गांव में बाइक पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो को स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया गया है. 

मथुरा कॉलेज में अंक पत्र उपलब्ध, बजरंग कॉलेज में मौखिक परीक्षा 8 को

मथुरा पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का अंकपत्र उपलब्ध है. इसी क्रम में श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की मौखिक परीक्षा 8 जुलाई को होने की सूचना मिली है.

रसड़ा में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी से 1.76 लाख की चोरी

कोतवाली क्षेत्र के हीताकापुरा मोड़ स्थित एक कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी से नगदी 1.76 लाख रुपये रविवार की रात चोरों ने दराज तोड़कर उड़ा दिया.

बाल्मीकि त्रिपाठी को लेक्सपैड निदेशक मनोनीत किए जाने पर अभिनंदन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल्मीकि त्रिपाठी को लेक्सपैड का निदेशक मनोनीत होने पर जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा  कार्यकर्ताओं ने दयानन्द बाल विद्या मन्दिर के प्रांगण में गर्मजोशी के साथ स्वागत एवम अभिनंदन किया.  

रसड़ा में कांग्रेसियों ने बैठक कर आशुतोष पांडेय को दी बधाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक विशाल चौरसिया के आवास पर सम्पन्न हुई. बैठक में आशुतोष पाण्डेय उर्फ़ कालू बाबा को मानवाधिकार सुरक्षा एवम संरक्षण आर्गनाइजेशन का तहसील अध्यक्ष मनोनित होने पर बधाई दिया गया.

सीएम से गुहार – कटहुरा गांव में पीडब्ल्यूडी की सड़क के निर्माण में ‘गोलमाल’

कटहुरा गांव में लोकनिर्माण विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बन रही नवनिर्मित सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है. मानक के  अनुरूप सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों  में आक्रोश पनपता जा रहा है.  

डीेएम ने रसड़ा, फेफना व नगरा थानों का जायजा लिया

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शनिवार को तीन थानों पर जाकर थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया. इस दौरान रसड़ा थाने पर दर्जन भर फरियादियों की समस्याएं भी सुनी और निस्तारण के लिए लेखपाल व पुलिस को दिशा निर्देश दिए.

हिताका पूरा मोड़ पर बाइक के धक्के से युवक घायल

हिताका पूरा मोड़ पर शुक्रवार की रात्रि बाइक के धक्के से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.

व्हाट्स ऐप ग्रुप में अपशब्द का प्रयोग, एडमिन समेत आरोपी युवक को पकड़ा

नगर भाजपा अध्यक्ष गोपाल जी सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाट्स ऐप ग्रुप पर एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के खिलाफ अपशब्द भाषा का प्रयोग करने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.

नवनिर्मित गणिनाथ मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

संत शिरोमणि नवनिर्मित गणिनाथ मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ सामारोह आयोजित किया गया. जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने कहा की गणिनाथ जी महाराज समाज एवं देश के लिये जनकल्याण का कार्य किया.

रसड़ा एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ता

तहसील परिसर में  तहसील अधिवक्ता संघर्ष समिति के तत्वावधान में उपजिलाधिकारी रसड़ा के स्थानांतरण की मांग को लेकर चलाये जा रहे धरना प्रदर्शन चौथा दिन भी जारी रहा