धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

सिकंदरपुर नगर सहित क्षेत्र में महाशिवरात्रि की धूम रही. सुबह से ही मंदिरों तथा शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक किया.

भाजपा एवं निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी केतकी सिंह के समर्थन में संदीप बंसल ने व्यापारियों के साथ निकाला जुलूस

भगवान परशुराम मंदिर पर शुक्रवार के दिन माथा टेकने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के समर्थक एवं हितैषी है. भाजपा सरकार में व्यापारियों का सम्मान, सुरक्षा एवं समस्याओं का समाधान है.

मुन्ना गुप्ता हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

मुन्ना गुप्ता का शव लोहटा गांव के एक खेत में विगत 25 जनवरी को मिला था. मुन्ना गुप्ता की हत्या कर उसके मुंह के चमड़े को उधेड़ दिया गया था इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल की तो मृतक के सगे मौसेरा भाई अमित कुमार उर्फ गोलू एवं भरत गुप्ता पुत्र गण राजकुमार गुप्ता एवं एक अन्य शिवकुमार राजभर पुत्र रुदल राजभर सहित लक्ष्मीना देवी की संलिप्तता पाई गयी.

बाइक की टक्कर में एक युवक बुरी तरह से घायल

रणजीत वर्मा 25 वर्ष पुत्र सुदीन वर्मा निवासी बहादुरा टेंट का कारोबार करता है. वह मनियर के तरफ से बलिया की ओर जा रहा था कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई जिससे रणजीत वर्मा सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा. स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बताया जाता है कि जिला अस्पताल से भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है.

बलिया जनपद की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों से 85 प्रत्याशी मैदान में,  सर्वाधिक फेफना तथा न्यूनतम बैरिया से

प्रदेश के युवा एवं खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी के फेफना विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 15 प्रत्याशी मैदान में है जबकि योगी के संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के विधानसभा क्षेत्र बैरिया से सबसे कम 8 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

विषैला पदार्थ के खाने से युवती की मौत

सोमवार के दिन कुमारी ज्योति 18 वर्ष पुत्री रामायण राजभर घर पर अकेली थी. उसकी मां खेत में काम करने के लिए बाहर गई थी तथा युवती के पिता बाहर रह कर प्राइवेट मजदूरी करता है. बताया जाता है कि मंदबुद्धि बालिका ने घर में रखे बैगन में डालने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई. आसपास के लोगों ने उसकी मां को सूचना दिया सूचना पर पहुंची मां लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गई जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई

गरुवार को बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए 39 नामांकन

बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री नारद राय ने नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष किया बसपा से शिवदास बर्मा शिवसेना से आशीष तिवारी बहुजन शक्ति पार्टी से विजेंद्र ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से प्रकाश कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पत्रकार रमाशंकर तिवारी ने आरो के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

मुन्ना गुप्ता की हत्यारों को पुलिस ने जेल भेजा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया है कि मृतक मुन्ना गुप्ता से पुरानी रंजिश थी जिसके कारण उसे मारने की योजना बनाई गई. वह 24 जनवरी 2022 को 8:25 बजे रात में बड़ागांव बस स्टैंड पर उतरा जहां शिव कुमार राजभर व अमित कुमार गुप्ता पहले से मौजूद थे.

मनियर: जनता के का विचार बा…

पर विरोधी पक्ष के जवाब बा
बाबा के दरबार में खतम रोजगार बा, कोरोना से लाखन मर गइले, लाशन से गंगा भर गइली। मंत्री के बेटवा बड़ा रंगदार बा, किसानन के छाती पर रौंदत कार बा। जय श्रीराम के जाप बा। बइठल खाप बा।

पुलिस ने तीन के विरुद्ध मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया

ग्राम प्रधान बहादुरा शिवनाथ प्रसाद पुत्र स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद ने अपने दिए गए तहरीर में दर्शाया है कि उपरोक्त गणों ने एक गोल बनाकर विगत बुधवार की सायं करीब 6 बजे चुनावी रंजिश को लेकर मेरे दरवाजे पर आकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किए. मेरे लड़के नितेश कुमार के विरोध करने पर सौदागर व विमलेश कुमार भारद्वाज मेरे लड़के को पकड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे तथा इम्तियाज अपने पास रखे हुए लोडेड कट्टे को निकाल कर मेरे लड़के पर फायर करने ही वाला था कि मैं तथा मेरा भाई श्री श्याम और भतीजा प्रदुम्न तथा गांव के अन्य लोगों ने दौड़ाकर कट्टा छीन लिया उसके बाद मनियर पुलिस को फोन द्वारा सूचना दी.

नाबालिग लड़की के अपहरण एवं बलात्कार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस ने अभियुक्त बबलू चौहान 20 वर्ष पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी निपनिया को पीड़ित बालिका के साथ मुखबिर की सूचना पर घोघा चट्टी के पास रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया एवं अभियुक्त बबलू चौहान को न्यायालय चालान भेज दिया.

मनियर चेयरमैन ने दायित्व ग्रहण कर बिना भेदभाव विकास कार्य करने का दिया भरोसा

कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे जिनका स्वागत नगर पंचायत कर्मियों ने माला पहनाकर किया. उनके साथ पूर्व विधायक भगवान पाठक भी मौजूद रहे. इस मौके पर चेयरमैन भीम गुप्ता ने कहा कि हमारे आदर्श भगवान पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र को राजगद्दी से भी अधिक खुशी बन जाने में हुई थी. मैं उनके आदर्शों पर चलने वाला व्यक्ति हूं. मैं बिना भेदभाव किए जनता की सेवा करथा रहूंगा. 

टूटी सड़क को जनप्रतिनिधियों ने किया अनदेखा, तो ग्रामीण नौजवानों ने उठाया फावड़ा

सिकंदरपुर विधान सभा के ग्राम पंचायत अजनेरा का है जहां मुख्य सड़क से जोड़ने वाली गांव की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे. जिस पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. गांव के नवयुवक योगेंद्र सिंह “रोहित” ने बताया कि ई रिक्शा वाले गांव में जाने से कतरा रहे थे. अपने साधन से जाने वाले भी बारिश के दिनों में सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे थे. गर्भवती महिलाओं को हॉस्पिटल पहुंचाने में समस्या हो रही थी.

पंद्रह से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण का कार्य सीएचसी रेवती के संचालन में कुल 8 केंद्रों पर शुरू

ठण्ड की वजह से किशोर तथा किशोरियों के पहुंचने की गति धीमी रही. पीडी इंटर कॉलेज पर टिकाकरण का नेतृत्व कर रहे डा.बद्रीराज यादव ने बताया कि हमारे केन्द्र पर कुल 120 किशोर किशोरियों को टिका लगा.

गीता जयंती के अवसर पर मित्र सहायता परिवार ने जरूरतमंदों में गर्म कपड़े बांटे

मुख्य अतिथि के रूप में वृद्धा आश्रम गड़वार, बलिया के संचालक घनश्याम सिंह रहे.कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश कुमार मौर्य ने किया.

नाबालिग को भगाने के मामले में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशन बिंद पुत्र झारखंडे बिंद, लालू राजभर पुत्र स्वर्गीय हरे राम राजभर, अमरजीत राजभर पुत्र तुडी राजभर ,धीरज यादव पुत्र सुरेमन यादव निवासी गण बिजलीपुर थाना मनियर जनपद बलिया एवं विनोद यादव पुत्र स्वर्गीय दया यादव निवासी खरीद थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया ने मेरी नाबालिग बेटी उम्र 15 वर्ष को बहला फुसलाकर कहीं लेकर चले गए हैं.

बेल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ तक राजमार्ग के तत्काल पूर्ण निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकला जुलूस

ज्ञापन में ग्राम चौकिया से तेन्दुआ राजमार्ग संग सीयर-सोनाड़ीह मार्ग व सोनड़ीह रेलवे ढाला से बहोरवा ग्राम तक की सड़क निर्माण की मांग शामिल थी. ज्ञापन के माध्यम से 19 दिसंबर तक पिचिंग कार्य पूर्ण करने की चेतावनी भी दी गयी है.

breaking news update

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.

breaking news update

Front Page: 09- 10 दिसंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.

बिजली विभाग ने काटी लाइन, तो नगर पंचायत ने बिजली विभाग के गेट पर कचरा गिराया

बिजली विभाग कार्यालय पर ड्यूटी रत संविदा कर्मचारी ने मोटरसाइकिल दौड़ा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ा. कर्मचारी एवं बिजली विभाग के अधिकारियों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची. पुलिस ने ड्राइवर एवं ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस इस शर्त पर उसे छोड़ा कि वह कचरा उठाकर अन्यत्र जगह ले जाकर गिरायेगा.