संत शिरोमणि गणिनाथ जी का जन्मोत्सव, पूजा- पाठ, हवन करके, धूमधाम से विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया
बलिया. कदम चौराहा बलिया स्थित संत गणीनाथ मंदिर में संत गणीनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति एवं मध्देशिया वैश्य समाज के लोगों ने पूजा- पाठ, हवन करके शनिवार के दिन बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ बाबा गणीनाथ का जन्मोत्सव मनाया. बाबा गणीनाथ मध्देशिया समाज के कुल देवता के रूप में पूजे जाते हैं.
