Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कर्मचारी आन्दोलन की आंच में झुलसते लोगों ने वायरल किया कानूनगो का ‘जतरा’ बनाने वाला घूस लेते वीडियो
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कर्मचारी आन्दोलन की आंच में झुलसते लोगों ने वायरल किया कानूनगो का ‘जतरा’ बनाने वाला घूस लेते वीडियो

लगातार 18 वें दिन भी बन्द रहे तहसील, ब्लाक के दफ्तर व न्यायालयों के ताले
General Desk 15 June, 2018 1 minute read

लगातार 18 वें दिन भी बन्द रहे तहसील, ब्लाक के दफ्तर व न्यायालयों के ताले

अधिवक्ताओं के समर्थन में आए छात्र, व्यापारी व आम लोग

कानूनगो के वायरल जातरा बनाते वीडियो पर हो रही सरकारी कर्मचारियो की खूब किरकिरी

17 जून से तहसील परिसर में धरना व क्रमिक अनशन का व्यापारी नेता ने किया ऐलान, मांग सिर्फ कर्मचारियो के काम पर लौटना ही नहीं वैधानिक दण्डात्मक कार्यवाही का भी

बैरिया (बलिया)। इलाके में फेसबुक व वाट्सप पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें पैमाइश के लिए जाने से पहले आवेदक से रिश्वत लेते कानूनगो व लेखपाल द्वारा जात्रा बनाते दिखाया गया है. वीडियो में बैरिया तहसील पर कार्यरत कानूनगो व लेखपाल दिखाई दे रहे हैं. आगे और भी ऐसे ही वीडियो जारी करने की भी बात कही गई है.

तहसील में विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के भतीजा अधिवक्ता चन्द्रभूषण सिंह द्वारा रिश्वत के लिए एक आवेदक के पैमाइश में टालमटोटल पर कानूनगो की कथित पिटाई किए जाने के बाद तहसील सहित सरकारी दफ्तरों व तहसील न्यायालयों में लगातार तालाबन्दी से जरूरत मन्द लोगों की परेशानी बढ गई है. इधर कर्मचारियों के आन्दोलन के विरुद्ध बैरिया तहसील पर अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ता भी सोमवार से लगातार क्रमिक अनशन कर रहे है. इलाके में वाट्सप व फेसबुक पर वायरल वीडियो में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के उदाहरण के रूप में रख कर लोग अपने अपने विचार लिख कर मुकदमा दर्ज करा लेने के बाद कार्य बहिस्कार तथा कार्यालयो व न्यायालयों की तालाबन्दी को कर्मचारियों का अत्याचार व अवैधानिक कार्य बताया जा रहा है. यद्यपि यह वीडियो वाट्सप ग्रुप से लिया गया है. इसकी पुष्टि ‘बलिया LIVE’ नही कर रहा है.

http://https://youtu.be/AZGbZwi7FCg

उधर कर्मचारी व लेखपाल संगठन का कार्य बहिस्कार व सरकारी दफ्तरों तथा न्यायालयों में तालाबंदी तथा उनके विरुद्ध जिले की तहसीलों मे अधिवक्ताओं का धरना अब और भी गम्भीर रूप लेता जा रहा है.खेत खाली हैं, लोगों को खेतों की पैमाइश व पत्थर गड़वाने सहित और भी तहसीलों पर काम हैं. जो नहीं हो पा रहे है. 29 मई से लगातार आज 18 वें दिन तहसील व ब्लाक के कार्यालय बंद चल रहे है. आम जनता की परेशानियो को देख अब ग्रामीणों का समूह अधिवक्ताओं के आन्दोलन में सरीक होने लगा है.

शुक्रवार को रानीगंज व्यापार मण्डल अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह अपने व्यापारी साथियों के साथ तथा द्वाबा सैनिक संगठन अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, छात्रनेता नितेश सिंह आदि बैरिया तहसील पर जाकर अधिवक्ता आन्दोलन का समर्थन किए तथा उपजिलाधिकारी से मिल कर तीनो संगठनों ने अलग-अलग पत्रक देकर अपनी मांग रखी.

व्यापारी नेता रवीन्द्र सिंह ने बताया कि हमारी मांग यही है कि अनधिकृत व अवैधानिक रूप से न्यायालयों का ताला बंद कराने वाले कर्मचारियों पर विधि सम्मत न्यायिक प्रावधानों के अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही हो. जितने दिन तक जनता का काम इस हड़ताल के चलते रुका है, जितने दिन हड़ताल पर हैं उतने दिनो का उनका वेतन काटा जाय, बैरिया तहसील पर जड़ जमा कर बैठे लेखपाल, कानूनगो का सामूहिक स्थानान्तरण हो तथा कर्मचारी संगठन के दबाव में खुद गलत रहते हुए चन्द्रभूषण सिंह पर दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा वापस लिया जाय. रवीन्द्र सिंह ने बताया कि हम 17 तारीख से बैरिया तहसील पर अपनी मांगों को लेकर धरना व क्रमिक अनशन पर बैठेगे. हमारी मांग सिर्फ कर्मचारियो के काम पर वापस लौटने का ही नहीं, बल्कि अपनी सारी मांगो को लेकर आन्दोलन करेगे. परमीशन के बावत पूछे जाने पर रवीन्द्र सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले लेखपाल तहसील परिसर मे तहसीलदार के खिलाफ धरना दिए थे. लाउडस्पीकर भी लगाए थे. कोई परमीशन नहीं लिए थे. अगर वह बिना परमीशन ऐसा कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं? हम पर मुकदमा होगा तो उन लोगों पर भी होगा.

Tags: बैरिया वीडियो वायरल व्यापार मण्डल

Post navigation

Previous: ड्राइवर की कनपटी पर सटाया तमंचा, ले उड़े 46000 रुपये
Next: डीएम एसपी संग सशस्त्र बल ने सिकंदरपुर में किया फ्लैग मार्च

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.