Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया की खास – खास ख़बरें / 07 August 2023
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया की खास – खास ख़बरें / 07 August 2023

बलिया की खास – खास ख़बरें / 07 August 2023 जे एन सी यू में मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए अलग से हो कमरे
सेंट्रल डेस्क 7 August, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
World Breastfeeding Day celebrated at JNCU

बलिया की खास – खास ख़बरें / 07 August 2023

  • जे एन सी यू में मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
  • सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए अलग से हो कमरे

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अतिथि वक्ता डॉ. आराधना मिश्र, बीएएमएस, बीएचएमएस और डीएनवाईएस इनफर्टिलिटी, बक्सर की सीईओ रहीं.
डॉ. आराधना ने कहा कि ब्रेस्टफीडिंग बच्चों के लिए अमृत के समान है. स्तनपान करने वाले शिशु को पर्याप्त मात्रा में संतुलित पोषण मिलता है. इसके जरिए शिशु को कई तरह की एंटीबॉडीज मिलती हैं, जो शिशुओं को अनेक प्रकार के संक्रमण, एलर्जी और दूसरे कई रोगों से बचने के लिए जरूरी इम्यूनिटी प्रदान करती हैं.

  • दूबेछपरा में कटानरोधी कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
    बलिया. जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सोमवार को दूबेछपरा में बाढ़ व कटान रोकने के लिए हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए हमेशा अलर्ट मोड पर रहें. हमेशा तटबंधों पर निगरानी बनाये रखें.
  • बलिया के जिलाधिकारी ने कन्हाई ब्रह्म बाबा के स्थान पर टेका मत्था आबादी की तरफ ना हो कटान इसकी मांगी मन्नत
  • किसान के तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    बांसडीह, बलिया. कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर में एक ब्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ ट्यूबवेल की हुई मोटर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है. खरौनी गाँव के रणबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके सारंगपुर स्थित बोरिंग पर बीते 29 जुलाई को उनकी बोरिंग ट्यूबवेल से उसमें लगा मोटर खोल कर चोरी कर ली गई है.
  • 508 अमृत भारत स्टेशनों में बलिया भी शामिल
  • बलिया सर्कुलेटिंग एरिया में किया गया भव्य आयोजन
    बलिया. अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत भारतीय रेल के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 06 अगस्त ,2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर किया गया.
  • मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों संग बैठक
  • बलिया. मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार की शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई.
  • अखिल भारतीय गोस्वामी सभा के जिला अध्यक्ष बने हरेंद्र नाथ गिरी
    बांसडीह, बलिया.अखिल भारतीय गोस्वामी सभा के बलिया इकाई के अध्यक्ष हरेंद्र नाथ गिरी के बनने पर पूरे समाज में हर्ष का माहौल है. वही अध्यक्ष बनने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष हरेंद्र नाथ गिरी ने कहा की समाज के उत्थान के लिए संगठन ने जो दायित्व मुझे सौंपा गया उसे मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा.
  • 343 ग्राम पंचायतो में दो दिवसीय गोष्ठी/किसान पाठशाला का होगा आयोजन
  • जैविक खेती करने पर विभाग देगा बल
    बलिया. जिले के समस्त विकास खण्डों के अन्तर्गत आने वाले 343 ग्राम पंचायतो में कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय किसान जागरूकता के लिये ग्राम पंचायत स्तरीय
    गोष्ठी/किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है. किसान पाठशाला में किसानो को श्रीअन्न का पाठ पढ़ाने के साथ ही किसानी से जुड़ी नई-नई तकनीकी के बारे में जानकारीयों भी दी जायेगी.
  • संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने की जनसुनवाई
  • जनशिकायतों का हो त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: ज़िलाधिकारी
    बलिया. जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए. ख़ासकरसंपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए. सिकंदरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जनता की शिकायतों को सुना. इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, चकबंदी आदि विभागों के कुल 140 मामले आए, जिनमें 10 का मौक़े पर निस्तारण कराया.
  • ऋषि-मुनियों तथा वीर सैनिकों की इस धरती पर आने जाने वाले यात्रियों को होगा नया आयाम का एहसास
  • सांसद मस्त के प्रयास से बलिया रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 41 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सब्सिडी के लिए अपने बैंक खाते से लिंक कराएं आधार कार्ड
    बलिया. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिले में कुल-2052860 गैस कनेक्शन निर्गत किये गए है. जिसमें 189557 उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान उनके आधार लिंक खातों में किया जा रहा है, अवशेष 15711 उपभोक्ताओं को अन्य माध्यम अर्थात बैंक कैश ट्रांसफर कंप्लाइन्ट के माध्यम से सब्सिडी का अंतरण किया जा रहा है.
  • अमृत भारत स्टेशन योजना का शुभारंभ आज
    बलिया/गोरखपुर. भारत सरकार के विज़न ‘नया भारत‘ को ध्यान में रखकर भारतीय रेल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस योजना के अन्तर्गत भारतीय रेल के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 06 अगस्त, 2023 को 11.00 बजे किया जायेगा.
  • छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 91वीं जयंती धूमधाम से मनाई
    नरहीं, बलिया. समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी की 91 वें जन्मदिन पर नरहीं गांव में स्थित कृष्णा शिक्षा निकेतन परिसर में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा छोटे लोहिया का जन्म दिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया. सबसे पहले जनेश्वर मिश्र जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई . इस दौरान जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विधिवत प्रकाश डाला गया.

Related

Tags: Special News of Ballia गोरखपुर ग्राम पंचायत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय जनेश्वर मिश्र जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार जिलाधिकारी जिलाधिकारी रवींद्र कुमार जे एन सी यू डीएम दूबेछपरा नरही पुलिस प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बलिया बलिया की खास - खास ख़बरें बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह रेलवे स्टेशन विश्व स्तनपान दिवस समाधान दिवस सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 04 August 2023
Next: ट्रक की जद में आने से युवक की मौत

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.