Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • भीड़ देख लगता है गाजीपुर की सातों सीट भाजपा की झोली में है – राजनाथ
  • Uncategorised

भीड़ देख लगता है गाजीपुर की सातों सीट भाजपा की झोली में है – राजनाथ

मैनपुर में गृह मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह शनिवार की शाम तीन बजे पहुंचे. वहां उन्‍होंने गाजीपुर सदर से प्रत्‍याशी संगीता बलवंत के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया.
News Desk 4 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
RAJNATH

गाजीपुर। मैनपुर में  गृह मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह  शनिवार की शाम तीन बजे पहुंचे. वहां उन्‍होंने गाजीपुर सदर से प्रत्‍याशी संगीता बलवंत के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. सभा में उमड़ी भीड़ देख वह काफी गदगद दिखे और बोले-यह भीड़ साबित करती है कि गाजीपुर की सातों सीट भाजपा की झोली में आयेगी. वैसे भी गाजीपुर के लोग रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा को जीताकर उनके उपर व्‍यक्‍तिगत एहसान किया है.

उन्‍होंने कहा कि सिन्हा जी प्रधानमंत्री के विश्वसनीय  मंत्रीयों में से एक है. फिर वह अपने चुनावी मुद्दे पर आए. सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सहित उनके मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्‍य पर भ्रष्‍टाचार का कोई आरोप नहीं है. जनसमूह से संवाद स्‍थापित करते हुए पूछा कि प्रदेश सरकार के पिछले पांच सालों का कौन सा काम बोल रहा है. जनसमूह ने एक स्‍वर में नकारात्‍मक  हाथ हिलाकर उन्‍हें जवाब दिया. फिर सिंह ने कहा कि आदमी झूठ बोल सकता है, लेकिन आंकड़े नहीं. प्रदेश के पांच सालों के कार्यकाल में घरेलू आय दर 5.6 फीसद से घटकर 3.6 पर आ गई. भाजपा शासित राज्‍यों के मुकाबले कृषि विकास दर भी काफी कम है.

सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि धन उपलब्‍ध होने के बावजूद किसानों का धान नहीं खरीदा गया. नंदगंज की बंद चीनी मिल पर भी उन्‍होंने अफसोस जताया. विपक्षियों पर भी सिंह तंज कसने से नहीं चूके. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने सोते हुए जवानों पर हुए कायराना हमले का जवाब सर्जिकल स्‍ट्राइक से दिया. भारत महत्‍वाकांक्षी नहीं रहा है. उसने कभी किसी देश पर पहले हमला नहीं किया है, लेकिन जब भी उसके स्‍वाभिमान को किसी ने ललकारा है तो भारत के रणबाकूरों ने मुंह तोड़ जवाब दिया. जिस राष्‍ट्र के अंदर स्‍वाभिमान नहीं रहता उसका अस्‍तित्‍व समाप्‍त हो जाता है.

महिलाओं की कर्मठता का वर्णन करते हुए कहा कि केद्र सरकार उन्‍हें भी अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए प्रयास कर रहीं है. रेलराज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने कहा कि उत्‍तर-प्रदेश का यह चुनाव बहुत महत्‍वपूर्ण है. कारण कि पूर्व की सरकारों की योजनाएं लखनऊ से चलकर रायबरेली आते-आते समाप्‍त हो जाती थी. लेकिन दिल्‍ली से चली योजनाएं अब पूर्वांचल के हर जनपद में पहुंच रही है. पार्टी प्रत्‍याशी संगीता बलंवत ने उमड़े जनसमूह के प्रति आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि आप के विश्‍वास को वो विकास के रूप मे चुकता करेंगी. इस अवसर पर जिलाध्‍यक्ष भानू प्रताप सिंह, प्रो. बाबूलाल बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल, बृजेंद्र राय, अक्षय लाल गुप्‍त, अमरेश गुप्‍त, योगेश सिंह, सोमारू चौहान, मनोज बिंद, रासबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, रूद्रा पांडेय, सुमित तिवारी,  रंजन, अविनाश, मीडिया प्रभारी शशिकांत आदि उपस्‍थित थे. अध्‍यक्षता ओमप्रकाश सिंह व संचालन सुनील सिंह ने किया.

Related

Tags: गाजीपुर चुनाव भाजपा मनोज सिन्हा राजनाथ विधानसभा सदर

Post navigation

Previous: शीतला मां की सवारी गदहा ही है, अखिलेश नासमझ हैं – मनोज तिवारी
Next: प्रथम श्रेणी का मतदान नहीं करा सका बलिया

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.