Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर
  • सिकंदरपुर नरकंकाल केस: भाटी गांव में पीड़ित परिवार से मिला समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल
  • Front Page
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर नरकंकाल केस: भाटी गांव में पीड़ित परिवार से मिला समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल

सपा नेताओं से मिलते हुए बेटे को खो चुके परिजन फफक पड़े। पिता राम रतन, मां राजकुमारी और बहन ममता को बिलखते देख मौके पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।
General Desk 15 August, 2024 1 minute read
RAMASHANKAR RAJBHAR AT NAVEEN HOME

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

संतोष कुमार शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया

सिकन्दरपुर, बलिया. सलेमपुर से समाजवादी पार्टी सांसद रमाशंकर राजभर की अगुवाई में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दिवंगत नवीन कुमार के घर भाटी गांव पहुंचा. सपा नेताओं से मिलते हुए बेटे को खो चुके परिजन फफक पड़े। पिता राम रतन, मां राजकुमारी और बहन ममता को बिलखते देख मौके पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।

साजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और कानूनी मदद के अलावा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान मृतक के पिता ने बिलखते हुए आपबीती सुनाई। कहा कि गुमशुदगी की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। एक हफ्ता बीतने के बाद किसी तरह गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि उनके द्वारा बार बार अनहोनी की आशंका जताया जाता रहा।

सांसद रमाशंकर राजभर ने घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि बीते छह माह में दर्जनों ऐसी घटनाएं हो गई हैं, जिसमें पुलिस की नाकामी सामने आई है। बताते चलें कि भाटी गांव के नवीन कुमार को उसका कारोबारी दोस्त ही बाइक पर साथ ले गया था और हत्या करके शव छिपा दिया था।

नवीन के परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी तो गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख ली गई थी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने नवीन को तलाशने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। लापता होने के 34 दिन बाद नवीन का कंकाल और कपड़े मिले तो नवीन के पिता फिर पुलिस के पास पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई तो मंगलवार 13 अगस्त को आरोपी बृजेश राय पकड़ा गया था और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया था।

परिजनों का कहना था कि अगर पुलिस ने नवीन को तलाशने की कार्रवाई तेजी से की होती तो नवीन की जान बच सकती थी। समाजवादी पार्टी ने इस मामले को लेकर पहले भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। अब स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पीड़ित परिवार से मिलने आए सपा प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को कानूनी मदद के अलावा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पूर्व मंत्री/मोहम्मदाबाद गोहना के विधायक राजेंद्र कुमार राम, जिलाध्यक्ष/विधायक संग्राम सिंह यादव, विधायक जियाउद्दीन रिजवी और सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भी उक्त मामले में पुलिस की कार्यशैली को जिम्मेदार बताया। इस मौके पर रामजी यादव, कृष्णा यादव, आदित्य गर्ग, गुरुजलाल राजभर, विनोद वर्मा, अतुलेश यादव, बब्लू सिंह, देवानंद गौतम आदि रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बृजेश राय रमाशंकर राजभर सांसद समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर सिकंदरपुर पुलिस हत्या

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर के एनएमजी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Next: Ballia News: सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में धूमधान से मना स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Sikandarpur Dharna
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.