Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • समस्याओं का समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण हो : डीएम
  • Uncategorised

समस्याओं का समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण हो : डीएम

205 शिकायतें आई जिनमें 22 का ही हुआ मौके पर निस्तारण
General Desk 7 August, 2018 1 minute read

सिकंदरपुर तहसील में डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद

205 शिकायतें आई जिनमें 22 का ही हुआ मौके पर निस्तारण

सिकंदरपुर(बलिया)। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सिकंदरपुर तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी. इस दौरान कुल 205 शिकायतें आई जिनमें 22 का मौके पर निस्तारण कराया गया. डीएम ने हर एक समस्याओं का समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण के कड़े निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए. इस दौरान प्रमुख रुप से भूमि विवाद, राशन, पेंशन आदि ऐसे मामले छाए रहे.
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की उच्च प्राथमिकताओं में एक है, और इसकी समीक्षा शासन में उच्च स्तर पर होती है. इसलिए निस्तारण की औपचारिकता मात्र नहीं निभाएं. मामलों का निस्तारण पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ करें. मौके पर जाएं, लोगों से फीडबैक लें और समस्या का स्थायी समाधान निकालें. साफ कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा और प्रतिबद्धताओं को समझें और उसी के अनुरूप प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं.
जिलाधिकारी ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है. उन्होंने एक-एक फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्या सुनी. सम्बन्धित अधिकारियों को सात दिन के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए. भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की टीमें संयुक्त रुप से मौके पर जाएं, लोगों के बयान लें और समस्या का स्थाई समाधान करें. चेताया कि सरसरी तौर पर समाधान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने एसडीएम से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के मामलों के निस्तारण की समीक्षा करते रहें.

पौधरोपण पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि बारिश का मौसम चल रहा है. पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए. उन्होंने फरियादियों से भी पौधरोपण पर विशेष जोर देने की अपील की. इस मौके पर एसडीएम राजेश यादव, सीओ विजयप्रताप यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, डीपीआरओ शेषदेव पांडेय, डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाठक समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

Tags: जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सम्पूर्ण समाधान दिवस सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने जाना कटान पीड़ितों का हाल, दिए जरूरी निर्देश
Next: मानदेय के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगी आशा बहू

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.