पकड़िया ताल में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी

बांसडीह(बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के नकहारा तिवारी के पकड़िया ताल में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना किसी ने प्रभारी निरीक्षक को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ताल से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पहचान के लिए रखने के बाद अत्यंत परीक्षण के लिये बलिया भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पाई है. मृतक युवक बोल बम का ड्रेस पहना हुआ था. किला व सफेद कलर का टी सर्ट व केसरिया रंग का हाफ पैंट पहने था.