वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शत्रुघ्न पाण्डेय को पौत्र शोक

बलिया। राहुल सांकृत्यायन सम्मान से सम्मानित जनपद में जाने माने  वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शत्रुघ्न पाण्डेय के 24 वर्षीय पौत्र के असामयिक निधन पर संत साधना समिति एवं अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में संत साधना समिति के टैगोर नगर कार्यालय पर शोक सभा आयोजित हुई.

डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय की अध्यक्षता मेें आयोजित शोकसभा में दिवंगत को श्रद्धाजलि दी गयी. डॉ. पांडेय के पौत्र का इलाज लखनऊ  में  चल रहा था. इस शोक सभा में छोटेलाल वर्मा, फतेहचन्द्र बेचैन , आदित्य कुमार, सुदेश्वर अनाम उपस्थित रहे. सभा में उपस्थित सभी साहित्यकार ने दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर  से प्रार्थना किए कि इस दुःख  की बेला में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें.