Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • सलेमपुर सीट: हर दल के लिए विकट परिस्थितियां, टिकट पर गड़ी जनता की नजरें
  • Uncategorised

सलेमपुर सीट: हर दल के लिए विकट परिस्थितियां, टिकट पर गड़ी जनता की नजरें

सलेमपुर सीट: हर दल के लिए विकट परिस्थितियां, टिकट पर गड़ी जनता की नजरें
General Desk 23 March, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

सिकंदरपुर(बलिया)। 2019 के लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है. सभी दल अपने आप को मजबूत स्थिति मे लाने के लिए और चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. देश के एक एक लोकसभा सीटों पर किसको उम्मीदवार घोषित किया जाए, इसको लेकर पर्याप्त माथापच्ची देश की राजधानी दिल्ली और पार्टियों के मुख्यालय में हो रही है. जहां एक तरफ भाजपा नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पुनः सरकार बनाने की हुंकार भर रही है, वहीं कांग्रेस भी इस बार राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद में है.

देवरिया और बलिया के कुछ हिस्सों को मिलाकर बना सलेमपुर लोकसभा सीट पर भी भाजपा के लिए चुनौतियां कम नहीं है, सबसे पहली चुनौती भाजपा की तो यह है कि यहा गठबंधन के खिलाफ़ मैदान में किस को प्रत्याशी के रूप में उतारा जाए. आपको ज्ञात हो कि सलेमपुर लोकसभा के वर्तमान में भाजपा के रविंद्र कुशवाहा सांसद है. लेकिन इनके प्रत्याशी होने को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि इस सीट के लिए अभी प्रत्याशी की घोषणा नही हुई है, सो इनके(रवीन्द्र कुशवाहा) के समर्थक इनका टिकट पक्का मान रहे हैं. उधर जन चर्चा में कुछ लोग मान कर चल रहे है कि इस बार इनका टिकट कट सकता है. जिसके पीछे पहले से टिकट की घोषणा न होना माना जा रहा है.

सलेमपुर लोकसभा सीट कुशवाहा बेल्ट माना जाता है, और शायद यही कारण रहा कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए गठबंधन ने इस बार प्रत्याशी के रूप में आरएस कुशवाहा को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही हम अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेंगे.

एक नजर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के इतिहास पर-
इसका गठन देवरिया और बलिया जिले के कुछ हिस्सों को मिलाकर किया गया है. इस लोकसभा में बलिया जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र बांसडीह, बेल्थरा रोड,सिकंदरपुर और देवरिया जिला का सलेमपुर तथा भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र आता है. सलेमपुर का इतिहास बहुत पुराना है. आजादी से पहले सलेमपुर भारत का सबसे बड़ा तहसील हुआ करता था. आजादी के बाद इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ रॉय ने 1952 में जीत दर्ज किया. विश्वनाथ रॉय लगातार दो बार सांसद चुने गए. उन्होंने 1957 में हुए आम चुनाव में भी जीत दर्ज किया. इनके बाद कांग्रेस के ही विश्वनाथ पांडे नें लगातार दो बार 1967 और 1971 में इस क्षेत्र से जीते और लोकसभा पहुंचे. 1971 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस के ही तारकेश्वर पांडे ने इस क्षेत्र से जीत दर्ज किया. आजादी के बाद लगातार 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा. 1977 में हुए आम चुनाव में पहली बार भारतीय लोक दल के राम नरेश कुशवाहा ने इस सीट पर कांग्रेश को मात दिया. और इस क्षेत्र से सांसद चुनकर संसद में गए. लेकिन पुनः 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राम नगीना मिश्रा ने यह जीत दर्ज किया. और वह लगातार दो बार क्षेत्र से सांसद चुने गए। 1989 में हुए लोकसभा चुनाव में जनता दल के उम्मीदवार हरि केवल प्रसाद ने यहां जीत दर्ज की. 1996 में पहली बार समाजवादी पार्टी के हरिवंश सहाय ने लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की. इनके बाद क्रमशः
1998= हरि केवल प्रसाद (समता पार्टी)
1999=बब्बन राजभर (बहुजन समाज पार्टी)
2004=हरि केवल प्रसाद (समाजवादी पार्टी)
2009=रमाशंकर राजभर (बहुजन समाज पार्टी)
2014=रविंद्र कुशवाहा (भारतीय जनता पार्टी)
इस लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनकर संसद पहुंचे.

2019 ने कौन बनेगा सलेमपुर का सुल्तान

इस बार इस सीट पर बेहद कड़ा मुकाबला होने जा रहा है. जहां एक तरफ सपा बसपा गठबंधन ने आर एस कुशवाहा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की ओर से अब तक किसी भी नाम का अधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि 2014 में हुए आम चुनावों मे भाजपा को 45.83% बहुजन समाज पार्टी को 18.68% और समाजवादी पार्टी को 18.66% वोट मिले थे. अगर इस समीकरण पर ध्यान दिया जाए 2019 का आम चुनाव सपा बसपा गठबंधन के लिए सलेमपुर की सीट पर मुश्किलें आ सकती हैं. पिछले आम चुनाव में सपा और बसपा के कुल मतो को मिलाने पर भी भाजपा प्रत्याशी को मिले मतों से कम होता है. आपको बता दें कि 2014 में पहली बार भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल किया था और उस जीत का एक बड़ा कारण मोदी लहर माना जाता है, तो अब देखना यह होगा क्या भाजपा अपने पुराने प्रदर्शन को फिर दोहरा पाएगी या सपा बसपा गठबंधन इस सीट पर अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने में सफल हो जाएंगे.

Related

Tags: लोकसभा चुनाव सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: शास्त्री, आचार्य परीक्षा 8 अप्रैल से, प्रवेश पत्र वितरण 25 मार्च को
Next: शहादत दिवस पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.